{"_id":"5bf1aa2dbdec221c337899e0","slug":"121542564397-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट कर व्यापारी से 60 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट कर व्यापारी से 60 हजार रुपये लूटे
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जलेसर। थाना क्षेत्र के जलेसर-हाथरस मार्ग पर देर शाम बाइक सवार पांच बदमाशों ने रेडीमेड वस्त्र व्यापारी से मारपीट कर 60 हजार रुपये लूट लिए। मारपीट में व्यापारी को चोटें आईं हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
हाथरस के चामड़ गेट निवासी कपिल अग्रवाल की जेबी गारमेंट्स के नाम से दुकान है। रविवार को व्यापारी जलेसर में दो व्यापारियों से वसूली करने के लिए आया था। शाम को व्यापारी कपिल अग्रवाल 60 हजार रुपये की वसूली कर बाइक से हाथरस लौट रहा था। इस दौरान जलेसर-हाथरस मार्ग पर हाथरस मोड़ के पास दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने व्यापारी को रोककर 60 हजार रुपये लूट लिए।
बदमाशों ने व्यापारी से तमंचे की बट से मारपीट की। जिससे व्यापारी का आंख के नीचे चोटें आई हैं। साथ ही व्यापारी का मोबाइल खेत में फेंक दिया। व्यापारी ने खेत में मोबाइल ढूंढकर डायल 100 पर कॉल की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं की गई। इसके बाद हाथरस से परिजनों की सूचना पर थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। व्यापारी ने थाने पहुंचकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सूचना पर पहुंचे व्यापार मंडल के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता और मनोज बजरंगी के हस्तक्षेप के बाद रिपोर्ट दर्ज हो सकी। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
वारदात का खुलासा करने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। व्यापारी कपिल अग्रवाल ने जिन दो व्यापारियों से वसूली की, उनके यहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई जा रही है। इस फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आ रहा है।
खुलासे की मांग की
व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापार मंडल के तमाम पदाधिकारियों का थाने पर जमावड़ा लगा है। व्यापारियों ने वारदात के जल्द खुलासे की मांग की है।