{"_id":"5bcf5d99bdec2269351dbd56","slug":"121540316569-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय का धन गबन करने वालों पर दर्ज होगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय का धन गबन करने वालों पर दर्ज होगी रिपोर्ट
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जनपद को ओडीएफ घोषित किया जा चुका है, लेकिन इसके बाद भी अभी भी जनपद में काफी संख्या में शौचालय बनना शेष रह गए हैं। बड़ी संख्या में लाभार्थी ऐसे हैं जिनके खातों में पैसा पहुंच चुका है। इस धन से शौचालय का निर्माण न कराकर धन को अन्य कार्य में खर्च कर दिया।
विभाग ऐसे लोगों को धन का गवन करना मानकर चल रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ विभाग ने प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्णय लिया है। जनपद को 18 अगस्त को ओडीएफ घोषित किया गया। जनपद के ओडीएफ घोषित होने के बाद भी काफी संख्या में शौचालय या तो आधे अधूरे पड़े हैं या फिर लोगों ने मिले धन से शौचालय का निर्माण शुरू नहीं कराया है।
विभाग के पास तरह की तमाम शिकायतें संज्ञान में आई हैं। इन शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है। जिन लोगों धन लेने के बाद भी शौचालय का निर्माण नहीं कराया है उनकी ग्राम प्रधान व सचिव के माध्यम से जानकारी संग्रहित कराई जा रही है।
विज्ञापन
जिला पंचायत राज अधिकारी विश्वनाथ सिंह ने बताया कि इस संबध में सहायक विकास अधिकारी पंचायत को ऐसे लाभार्थी जो कई बार नोटिस देने के बाद भी मिले धन से शौचालय का निर्माण नहीं करा रहे उनके खिलाफ ग्राम प्रधान सचिव के माध्यम से प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दे दिए गए हैं।