फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   बंद का रहा मिलाजुला असर, 12 बजे खुल गए बाजार

बंद का रहा मिलाजुला असर, 12 बजे खुल गए बाजार

Fri, 28 Sep 2018 10:53 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
बंद का रहा मिलाजुला असर, 12 बजे खुल गए  बाजार
मैनपुरी/भोगांव/घिरोर। व्यापार मंडल की बाजार बंदी का मिला जुला असर रहा। सुबह बाजार बंद रहे तो दोपहर तक सभी बाजार खुल गए। जिससे व्यापार पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को भारत बंद का ऐलान किया था। संगठन की मांग थी कि जीएसटी की दरें कम करने के साथ ही इसका सरलीकरण किया जाए। इसके अलावा मंडी शुल्क समाप्त करने व पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों पर भी लगाम लगाई जाए।
विज्ञापन


जिससे व्यापारियों और आम आदमी को राहत मिल सके। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सुबह ही बाजार में पहुंचकर दुकानें बंद कराना शुरू कर दिया। 11 बजे तक व्यापार मंडल ने धड़ाधड़ दुकानें बंद करवाईं। जिसके बाद उन्होंने बजाजा बाजार में उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पहुंचकर एसडीएम सदर अशोक कुमार व सीओ सिटी आरके पांडेये ने व्यापारियों से ज्ञापन लिया। जिसके बाद धरना समाप्त हो गया। धरना समाप्त होते ही बाजार खुलना शुरू हो गए। दोपहर तक अधिकांश बाजार खुल गए। जिसके चलते न तो व्यापार प्रभावित हुआ और न ही लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

धरने में संजीव यादव, वोट सिंह यादव, पवन गुप्ता, धीरज श्रीवास्तव, अरुण गुप्ता, संजीव शाह, राहुल अग्रवाल, राजू गुप्ता, प्रवेश गुप्ता, सुभाष यादव, जीवन यादव, कलपेंद्र भारती, अनूप यादव आदि शामिल रहे।

घिरोर में व्यापारियों ने बाजार बंद कराया। दोपहर तक पूरे नगर में बाजार बंद रहे। व्यापारियों ने एकजुट होकर एसडीएम अनिल कुमार त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष पप्पू राजपूत, धर्मेंद्र यादव, विक्रांत यादव, संजय गुप्ता, श्रीनिवास, पप्पू यादव, लक्ष्मण यादव मौजूद रहे।

भोगांव में भी भारत बंद का मिला जुला असर रहा। दोपहर तक व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध जताया, लेकिन 12 बजे के बाद दुकानें खुल गईं। इससे पूर्व व्यापारियों ने केंद्र सरकार की व्यापार विरोधी नीतियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में गिरंद सिंह, सुरेंद्र सिंह चौहान, अब्दुल सलाम, डॉ. यज्ञमित्र, सुरेंद्र शंखवार, पिंकी जैन, मोहम्मद नाजिम, फरीद, विनोद कुमार, योगेश, सोनेलाल आदि मौजूद रहे।


भारत बंद की सूचना पर पुलिस भी मुस्तैद रही। कहीं कोई बवाल न हो इसी आशंका के कारण प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। ईशन नदी चौराहा, क्रिश्चियन तिराहा, घंटाघर, संता बसंता चौराहा व करहल चौराहे पर सिपाही तैनात रहे। इतना ही नहीं पुलिसकर्मी बाजार में घूमकर माहौल का जायजा भी लेते रहे। हालांकि सभी जगह हालात सामान्य ही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed