{"_id":"5b9013de867a557ebf6cb16a","slug":"121536168926-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी में डूबने से मासूम सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी में डूबने से मासूम सहित दो की मौत
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
पानी में डूबने से मासूम सहित दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जनपद में पानी में डूबने से एक मासूम व एक बालक की मौत हो गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किदवई नगर में खाली प्लाट में भरे पानी में डूबने से एक तीन वर्षीय मासूम की व देहात क्षेत्र के पीएसी बटालियन के पास बने गड्ढे में भरे पानी में डूबने से एक 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही मासूम व बालक के परिजनों में चीत्कार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला किदवई नगर निवासी नवाब के घर समीप एक खाली प्लाट पड़ा हुआ है। जिसमें बारिश का पानी भरा हुआ है। सुबह को नबाव का तीन वर्षीय बालक आशिक खेलते हुए खाली प्लाट के पास पहुंच गया। किसी तरह वह प्लाट में भरे पानी में डूब गया। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब मासूम परिजनों को नजर नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान वह पानी में पड़ा हुआ दिखाई दिया। परिजन उसे निकाल कर जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी तरफ कोतवाली देहात क्षेत्र के कांशीराम आवास कालोनी पीएसी बटालियन निवासी आकाश उर्फ गोलू (12) पुत्र रूप किशोर अपने दोस्तों के साथ घर से खेलने के लिए गया था। उसी समय वह घर से कुछ दूर बने गड्ढे के पानी में डूब गया। जिसकी जानकारी होने पर परिजन भागते हुए मौके पर पहुंच गए और बालक को पानी से बाहर निकाला। वही मामले की जानकारी पाकर नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।