{"_id":"5b9013d7867a55013e75b2af","slug":"121536168919-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटों पड़ा रहा युवती का शव, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटों पड़ा रहा युवती का शव, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
घंटों पड़ा रहा युवती का शव, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली (एटा)। रुदायन रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में मिला अज्ञात युवती का शव दो जनपदों की सीमा विवाद में कई घंटो तक पड़ा रहा। यहां तक कि दोनो जनपदों की पुलिस के बीच नोकझोंक तक हो गई।
लोगों ने झाड़ियों में एक युवती का नग्नावस्था में शव पड़ा देखा। मामले की सूचना पटियाली पुलिस को दी गई, लेकिन पटियाली पुलिस ने मामला फर्रुखाबाद जिले के कंपिल थाना क्षेत्र का बताया। इसके बाद सूचना वहां की पुलिस को दी गई। दोनों ही थाने की पुलिस एक दूसरे का थाना क्षेत्र बताकर पल्ला झाड़ने लगी। इसी बीच दोनों थाने की पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई। काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोग पुलिस को आपस में उलझते देख तमाशा देखने लगे। पटियाली कोतवाली निरीक्षक हरि सिंह, कंपिल थानाध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय भी मौके पर आ गए, लेकिन मामला नहीं निपटा। इसके बाद कायमगंज क्षेत्राधिकारी अखिलेश राय मामले का निस्तारण करने के लिए राजस्व निरीक्षक राम प्रकाश पांडेय व लेखपाल को लेकर घटना स्थल पर आ पहुंचे। पटियाली कोतवाल ने भी अपने क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक सत्यवीर सिंह व लेखपाल सुनील सिंह को मौके पर बुला लिया और जमीन की कई घंटे की नापतोल के बाद मामला कंपिल थाना क्षेत्र का निकला। इसके बाद कंपिल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पटियाली कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि घटना स्थल कंपिल क्षेत्र का निकला। इसके बाद वहंा की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।