{"_id":"5b5df4fc4f1c1b51748b7ad1","slug":"121532884220-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे में दौड़े करंट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभे में दौड़े करंट से युवक की मौत
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। ऑटो खड़ा करते समय पोल में उतरे करंट से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को शहर के अलीगंज तिराहे पर रखकर जाम लगा दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। बाद में, एसडीएम ने पहुंचकर मुआवजे का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला जगन्नाथपुरी निवासी सौरभ (20) पुत्र नानकचंद ऑटो चालक था। शनिवार देर शाम वह ऑटो लेकर घर पहुंचा और घर के सामने खाली पड़े प्लाट में ऑटो खड़ा करने लगा। तभी प्लाट के किनारे लगे खंभे में करंट उतर आया और युवक को करंट लग गया। चीखपुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों में आक्रोश पनप गया और उन्होंने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जीटी रोड अलीगंज तिराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। जानकारी पर पुलिस और एसडीएम सदर महेंद्र सिंह तंवर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने। बाद में, एसडीएम सदर ने परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन देकर जाम हटवाया। परिजनों ने बताया कि मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था।
-------
इंस्पेक्टर ने गले लगा बंधाया ढांढस
एटा। कोतवाली नगर प्रभारी पंकज कुमार मिश्रा ने युवक के परिजनों को सीने से लगाकर ढांढस बंधाया। इसके साथ ही उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।