{"_id":"5b58bc404f1c1bb8538b53ee","slug":"121532542016-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलटी ग्रेड परीक्षा 29 जुलाई को, बनाए 22 परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलटी ग्रेड परीक्षा 29 जुलाई को, बनाए 22 परीक्षा केंद्र
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। एलटी ग्रेड परीक्षा का आयोजन 29 जुलाई को जिले में होगा। परीक्षा के लिए 22 परीक्षा केंद्र निर्धारित बनाए हैं। करीब 10 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। शासन से निर्देश आने के बाद जिला प्रशासन ने तैयारी शुरु कर दी है। परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से रिकार्डिंग होगी। अगर कहीं सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, उनमें नियमित रिकार्डिंग कराने के आदेश शासन ने दिए हैं। परीक्षार्थियों ने परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त पुलिस फोर्स परीक्षा केंद्राें पर लगाया जाएगा। परीक्षा संबंधी दिशा निर्देश जारी करने के लिए 27 जुलाई को दोपहर तीन बजे से केंद्र व्यवस्थापकों और शिक्षाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है।
पर्यवेक्षक परीक्षा को व्यवस्थित कराने के लिए दिशा निर्देश देंगे। डीआईओएस रितु गोयल ने कहा कि निर्देश मिल चुके हैं। जिले में 22 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। साथ ही परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक होगी। मोबाइल, अन्य इलेक्ट्रोनिक्स गैजेट्स परीक्षा केंद्र पर पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।