{"_id":"5b2945394f1c1bf67a8b6001","slug":"121529431353-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दो की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में दो की मौत, चार घायल
Updated Tue, 19 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से लखनऊ जा रही एक बस खड़े ट्रक से टकरा गई। जिससे उसमें सवार चार यात्री घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी। वहीं दूसरे हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई।
सोमवार शाम दिल्ली से एक बस लखनऊ के लिए रवाना हुई जो नगला खंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भदान के समीप एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक में घुस गई। इस दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य वाहन ने बस में टक्कर मार दी। जिससे बस का अगला और पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। जिनमें राजनाथ (48) निवासी बलरई गंभीरपुरा आजमगढ़, राजेंद निवासी लखनऊ, किशनलाल निवासी आजमगढ़ हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दूसरी घटना सुभाष तिराहा के समीप हुई। यहां बाइक सवार युवक को तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ कर भाग गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त बोबी उर्फ प्रशांत (40) निवासी ऊंधनी थाना मटसेना हाल निवासी नगला किला शिकोहाबाद के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी होते ही मृतक के परिवार में चीख पुकार मच गई। बताया जाता है कि युवक इटावा से घर लौट रहा था।