फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कर्ज में डूबे किसान ने गोली मारकर आत्महत्या की

कर्ज में डूबे किसान ने गोली मारकर आत्महत्या की

Tue, 12 Jun 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
कर्ज में डूबे किसान ने गोली मारकर आत्महत्या की
मथुरा। सोमवार को महावन के नगला बीच में कर्ज में डूबे किसान ने अपने घर में खुद को तमंचे से गोली मार ली। ठोड़ी में गोली मारने से गोली सिर के पार हो गई। गोली की आवाज सुनकर कमरे में पहुंची पत्नी की चीख निकल पड़ी।
विज्ञापन


एकत्रित पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची महावन पुलिस ने शव और तमंचा कब्जे में लिया। परिवार का कहना है कि उनके खेत बिक चुके हैं, इसके बाद भी कर्ज खतम नहीं हो पा रहा था, इसे लेकर किसान हमेशा परेशान रहता था। वहीं, पुलिस का कहना है कि किसान नशे का आदी था।
विज्ञापन


थाना महावन के नगला बीच निवासी डालचंद (51) पुत्र छिद्दी किसान था। कर्ज में डूबा किसान काफी समय से परेशान चल रहा था। सोमवार को डालचंद ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची महावन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया, वहीं उसके पास रखे तमंचे को बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसाने ने अपनी ठोड़ी में गोली मारी थी इससे गोली सिर के पार निकल गई। मृतक के छोटे बेटे कृष्ण कुमार ने बताया कि कर्ज के चलते खेत बिक गए। बावजूद इसके कर्ज खत्म नहीं हुआ। कर्ज में डूबे होने के कारण पिता ने आत्महत्या की है, जबकि प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप सिंह ने बताया कि नशे का आदी था। इसके चलते किसान ने खेत तक बेच डाला। कर्ज में डूबे किसान ने आत्महत्या का कदम उठाया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


गुरुग्राम में मजदूरी करते हैं दोनों बेटे
मथुरा। मृतक किसान के एक बेटी और दो बेटे हैं। बेटी पूनम का विवाह हरियाणा केे गुहाना में हुआ है, जबकि दो बेटे विष्णु कुमार और कृष्ण कुमार हरियाणा के गुरुग्राम में मजदूरी करते हैं। पिता के आत्महत्या करने की खबर पर दोनों बेटे मथुरा पहुंचे। दोनों बेटों ने बताया कि कर्ज में डूबे होने के कारण पिता ने ऐसा कदम उठाया है। पिता की मौत पर घर में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed