{"_id":"5b0d9d734f1c1ba86e8b55a4","slug":"121527618931-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टापर तनु का सपना आईएएस का और उमेश बनाना चाहते हैं इंजीनियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टापर तनु का सपना आईएएस का और उमेश बनाना चाहते हैं इंजीनियर
Updated Wed, 30 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। यंग स्कॉलर की छात्रा तनु कुमारी और दी एशियन स्कूल के छात्र उमेश ने संयुक्त रूप से 98.6 अंक हासिल कर ूजनपद टॉप किया है। दोनों ही छात्र-छात्रा के नंबर बराबर हैं। दोनों ही विद्यालय के छात्र अपने स्कूल के बच्चे को टॉप बता रहे हैं।
यंग स्कॉलर की छात्रा तनू अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। बेटी होकर भी मां-बाप को बेटा की कमी नहीं खलने देती है। स्कूल के बाद कोचिंग और फिर चार घंटे रिवीजन उसकी दिनचर्या में शामिल है। पिता बीएसएफ में सर्विस कर रहे हैं। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में तैनात हैं। मां पुष्पादेवी गृहणी हैं और बेटी को पढ़ाने में रुचि रखती हैं। तनू इंटर में भी टॉप करने का सपना देख रही है। इसके बाद आइएस बन कर देश सेवा करना उसका सपना है।
खेलों में बैडमिंटन पसंद है। जबिक ड्राइंग और पुस्तक पढ़ना उसका शौक है। सरदार बल्लभ भाई पटेल को अपना आदर्श मानती है। वर्तमान में किसी भी नेता उसको पसंद नहीं है। अभिनेता में अक्षय कुमार को पसंद करती है। टीवी घर पर है लेकिन किसी सीरियल में उसे कोई रुचि नहीं है। मन को तरोताजा करने के लिए कभी कभार नाटक देखती है। अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने पापा, मम्मी और विद्यालय के शिक्षकों को देती है।
विज्ञापन
फोटोहाईस्कूल सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में जिला टॉपर रहे द एशियन स्कूल के छात्र उमेश वर्मा इंजीनियर बनकर देश सेवा करना चाहते हैं। पिता दिनेश वर्मा जूनियर हाईस्कूल कपावली अरांव में अध्यापक हैं। मां गृहणी है। उमेश भाई बहन में बड़ा है। छोटी बहन दीपिका वर्मा कक्षा सात में पढ़ती है। उमेश ने बताया कि कॉलेज समय के बाद रोज 10 घंटे पढ़ाई कर मुकाम हासिल किया। खेलना और पढ़ना उसका शौक है।
पसंदीदा व्यक्ति पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम हैं। पढ़ाई के बाद अकबर बीरबल नाटक देखता है। अपने बाबा पुरेंद्र वर्मा का लाड़ला है। उसकी सफलता पर विद्यालय प्रबंधक राजेंद्र कुमार और उसके माता-पिता ने बधाई दी। उमेश ने हिंदी में 98, अंग्रेजी में 96, गणित में 99, सोशल साइंस में 100, एफआईटी में 100 अंक हासिल किए हैं।