फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   वाहनों में आग लगने की पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

वाहनों में आग लगने की पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

Sat, 05 May 2018 10:58 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
वाहनों में आग लगने की पहले भी हो  चुकी हैं घटनाएं
वाहनों में आग लगने की पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं - फोटो : अमर उजाला
कासगंज।
विज्ञापन

वाहनों में आग लगने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। कभी आग लगने की वजह गैस रिफलिंग बनी तो कभी वाहनों के तारों में होने वाली शार्ट सर्किट। सड़कों पर आग का गोला बनते वाहनों से वाहन चालकों की जान तो खतरे में रहती है राह चलते लोगों के जीवन पर खतरे के बादल मंडराने लगते हैं।
24 अप्रैल को किसोराली रोड पर एक वैन में गैस रिफलिंग कराते समय आग लग गई।
25 अप्रैल को अशोक नगर में गैस रिफलिंग कराते समय टेंपो में आग लगी।
दो दिन पहले स्कूल की वैन में शार्ट सर्किट से धुंआ निकलने लगा।
एक सप्ताह पहले सहावर क्षेत्र में बाइक में बोतल से पेट्रोल डालते समय आग लग गई।
एक स्कूल की वैन में रेडिएटर में पानी कम हो जाने पर जब पानी खौलने लगा तो अंदर बनी भाप से ढक्कन निकल गया और खौलता पानी वैन में बैठे बच्चों पर आ गिरा। जिससे कई बच्चे झुलस गए। इस तरह की तमाम घटनाएं समय समय पर होती रहती हैं, लेकिन इसके बाद भी जागरूकता नहीं आती।
विज्ञापन



...और किसी के हादसे का शिकार होने की आशंका
कासगंज। टैंकर और ट्रक की भिड़त के बाद लगी आग में वाहनों के चालकों के अतिरिक्त एक अन्य की जलकर मौत होने की आशंका है। लोगों का कहना है कि प्रत्येक बड़े वाहन में कम से कम दो लोग होते हैं, लेकिन घटना में दोनों चालक के अलावा कोई अन्य घायल नहीं हुआ। ऐसे में आशंका है कि आखिर और लोग कहां गए? घटनास्थल के पास ही एक कुत्ता मांस के टुकड़े को चबा रहा था। वहीं ट्रक के मलबे में भी जला मांस का टुकड़ा नजर आया। हालांकि पुलिस ने मांस के टुकड़े को किसी पशु का बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे दिन घटनास्थल पर डटे रहे तमाशबीन, लगी रही भीड़
कासगंज। घटनास्थल पर पूरे दिन लोगों का जमावड़ा लगा रहा। वाहनों के सड़क से हट जाने के बाद भी कस्बाई और आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे। लोग घटनास्थल के मंजर को देखकर भीषण हालातों का अंदाजा लगा रहे थे।
आखिर क्यों नहीं बुलाए रिफाइनरी के विशेषज्ञ
कासगंज। मिथाइल एल्कोहल के टैंकर की आग पर काबू पाने के लिए फायरब्रिगेड कर्मियों और पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन प्रशासन का ध्यान मथुरा रिफाइनरी के विशेषज्ञों की ओर नहीं गया। यदि प्रशासन मथुरा रिफाइनरी के विशेषज्ञों को बुलाता तो आग पर जल्दी काबू पाया जा सकता था।

डीएम और डीआईजी लेते रहे जानकारी
कासगंज। कासगंज-बरेली मार्ग पर भीषण आग के हादसे के संबंध में डीएम आरपी सिंह एवं डीआईजी पीयूष कुमार श्रीवास्तव दोनों घटना के बारे में जानकारी लेते रहे। दोनों अधिकारियों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को पूरी सावधानी के साथ स्थिति पर नियंत्रण पाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed