फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आंधी-तूफान और बारिश का कहर, 20 से अधिक घायल

आंधी-तूफान और बारिश का कहर, 20 से अधिक घायल

Thu, 03 May 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
आंधी-तूफान और बारिश का कहर,  20 से अधिक घायल
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद/सिरसागंज। बुधवार शाम आई आंधी-तूफान और झमाझम बारिश किसानों को दर्द दे गई। ग्रामीण अंचल में कई स्थानों पर दीवार और पेड़ के गिरने के कारण 20 से भी अधिक लोग घायल हो गए। जबकि छह पशु मरेेे गए। कई स्थानों पर मकान भी धराशायी हो गए। चौराहों पर होर्डिंग्स के साथ टिनशेड उड़ गए। प्रशासन की टीमें गुरुवार को सुबह अपने क्षेत्रों में दस्तक दी।
विज्ञापन


ग्राम शेखपुरा में दीवार गिरने के कारण दो बुजुर्ग महिलाओं के साथ चार लोग घायल हो गए। घायलों में महादेवी (60), नन्हीं देवी (60), टिंकू (28), मनीष (12)घायल हो गए। जबकि एक पड़िया मर गया। थाना बसई मोहम्मदपुर के गढ़ी तिवारी निवासी अजब सिंह की टिनशेड उड़ गई। उसके बेटे जय प्रकाश की सात वर्षीय बेटी रेनू टिनशेेड गिरने के कारण घायल हो गई। चंद्रवार में पप्पू के मकान की छत धराशायी हो गई। पत्नी मलुआ देवी, बेटा हेमंत कुमार पूनम बेटी और सचिन कुमार ने मढ़ैया में रात्रि गुजारने को विवश हो गए।
विज्ञापन


शीलादेवी जूनियर हाईस्कूल की टिनशेड भी तेज आंधी में उड़ गया। शंकरपुर के निवासी ग्याप्रसाद, पोहप सिंह का मकान अचानक गिर गया। मलबा में दबने से जसवंत सिंह (10) व एक अन्य लड़का घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया। बरकतपुर ठार डांड़ेवाली में शिवचरन (45) की छत गिरने के ही कारण घरेलू सामान बर्बाद हो गया। रतन सिंह के भट्ठे के पास कामराज (55) के मकान की दीवार गिरने से काफी हानि उठानी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खैरगढ़ क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुर में सरनाम सिंह के मकान के सामने नीम का पेड़ गिरने के साथ चार बिजली के खंभे टूट गए। इसके कारण क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई। पोहपगढ़ निवासी रामप्रकाश के मकान की टिनशेड उड़ गई। रामप्रकाश के ऊपर टिनशेड गिरने से वो घायल हो गए। जखारा पर कई पेड़ गिरने के कारण ही रास्ता अवरुद्ध हो गया है। शिकोहाबाद के गांव अबावकपुर निवासी रामकेश की दीवार गिरने के कारण रामकेश, पत्नी शीला देवी, पवन (आठ), विपिन (सात), सपना (पांच), कल्पना (तीन),रचना (एक वर्ष) घायल हो गए।

रूधऊ टूंडला निवासी ऊषा देवी, मधु अबावकपुर में दीवार गिरने से ही घायल हो गए हैं। नगला ग्वालियर पैंगू में शीला देवी घायल हो गई है। कई किसानों की फसलों का लांक उड़ गया। ग्राम रूधऊ में पेड़ के नीचे दबने से वीरेश्वर की दुधारू भैंस मर गई। वहीं हरगनपुर में कमलेश के तीन बछड़े पेड़ में दबकर मौत हो गई। नगला मुखराम में जसवंत सिंह की भैंस की दीवार गिरने से मौत हो गई है। बिल्टीगढ़ से खैरगढ़ की ओर जाने वाले मार्ग पर एक ट्रक पलट गया।

तेज आंधी के कारण अमियां टूटकर जमीन पर गिर गई। वहीं जायद की फसल उगाने वाले कई
खैरगढ़ क्षेत्र के गांव प्रतापपुर में चार बिजली के खंभे पेड़ गिरने के कारण टूट गए। आसफाबाद बिजली केंद्र के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली लाइन के कई स्थानों पर इंसुलेटर बस्ट हो गए। जौंधरी के समीप डबल पोल टूटने के कारण आपूर्ति बाधित रही। इसके साथ ही धीरपुरा, बझेरा,जटपुरा, घुरकुआ और उसायनी, पचोखरा, रजावली फीडरों की बिजली आपूर्ति को सुचारु नहीं किया जा सका। नारखी एवं कोटला क्षेत्र में ब्रेकडाउन लिए जाने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई। जिला मुख्यालय स्थित डीएम कैंप कार्यालय की आपूर्ति बाधित थी। दबरई 33 केवीए लाइन की बिजली आपूर्ति पर भी असर दिखाई दिया है।

दैवी आपदा से निपटने को विद्युत विभाग ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। विभाग के इन नंबरों पर बिजली के खंभा, तार टूटने, आपूर्ति ठप होने की सूचना दी जा सकती है। कंट्रोल रूम के नं. (0562) 2605699, 2600718। फोटो के लिए व्हॉट्सएप नंबर 8859558888 पर क्षतिग्रस्त लाइन की सूचना भेज सकते हैं। टूंडला में भी विद्युत व्यवस्था ठप हो गई। इसके चलते सारी रात बिजली नहीं आयी। सुबह होने पर लोग पेयजल के लिए भी तरस गए। हालांकि शहर में सुबह आठ बजे करीब सप्लाई चालू कर दी गई लेकिन देहात क्षेत्र में कहीं दोपहर बाद तो कहीं शाम तक सुचारु हुई।

नगर में आंधी तूफान से खेतों में कटी रखी फसल और झोंपड़ी, छप्पर, होर्डिंग उड़ गए। पक्की दीवार ढह गई साथ ही पेड़ व बिजली के खंभे टूट गए। गांव रसूलाबाद निवासी लोकमन सिंह के खेतों में कटी पड़ी 15 बीघा गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। गदलपुरा की ठार चंडेश्वर में अनेक सिंह की झोपड़ी से छप्पर और टिनशेड उड़ गया। पशुओं के बाड़े में लेटे अनेक सिंह के ऊपर छप्पर गिरने से घायल हो गया, जिसे टूंडला लाए।


बजहेरा की ठार रामगढ़ निवासी सरमन सिंह की पक्की दीवार गिर जाने से वह चोटिल हो गए और उनके दो पशु भी दीवार में दब जाने से घायल हो गए। गांव ग्वारई में ट्रांसफार्मर, खंभों सहित जमीेन पर गिरकर ध्वस्त हो गया। गांव भीकनपुर-बझेरा में प्राचीन शिव मंदिर की दीवार ढह गई। ठार डेका, नगला राजपति व नगला गाढ़े के किसानों के लांक और भूसा उड़ गया। इसके साथ ही काफी संख्या में पेड़ टूट कर गिर जाने से मार्ग तक अवरुद्ध हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed