फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   जेई के खलाफ दी कोतवाली में तहरीर

जेई के खलाफ दी कोतवाली में तहरीर

Tue, 03 Apr 2018 11:11 PM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
जेई के  खलाफ दी कोतवाली में तहरीर
भाजपा जिलाध्यक्ष ने की जेई से अभद्रता, ऑडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
कासगंज।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष पर अभद्रता करने और धमकी देने के आरोप का मामला तूल पकड़ने लगा है। इस मामले में गृह स्वामी महिला ने जेई के खिलाफ अभद्रता करने और 10 हजार रुपये मांगने, चैन लूटने आदि के आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। भाजपा एवं व्यापार मंडल के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर जेई के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

भाजपा जिलाध्यक्ष के रिश्ते के भाई की मां सुमनलता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि मंगलवार को करीब डेढ़ बजे जेई प्रवेश यादव 6 अन्य लोगों के साथ घर की ऊपरी मंजिल पर आ गए और बिजली का बिल मांगा। उन्होंने कहा कि मेरे बच्चे घर पर नहीं हैं। अभी उन्हें बुला लेती हूं। इतना सुनकर जेई व अन्य लोगों ने अभद्रता शुरू कर दी। महिला ने 10 हजार रुपये की मांग करने का आरोप भी जेई पर लगाया है।
विज्ञापन


महिला ने कहा कि वे शराब के नशे में थे। इसी बीच उनका बेटा मधुर भी आ गया। इतने लोग घर में घुसे देखकर मधुर ने आपत्ति की। र्जई पर आरोप लगाया कि धक्का मुक्की करते हुए गले की सोने की चैन तोड़ ले गए। कोतवाली पुलिस ने तहरीर ले ली है। पुलिस का कहना है कि वह इस मामले में जांच पड़ताल करके कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस मामले में कोतवाली पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर शर्मा, कौशल साहू, नीरज शर्मा, डा. बीडी राना, शरद गुप्ता, व्यापारी नेता सुरेश वाष्र्णेय, जितेंद्र वाष्र्णेय, राजेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कोतवाली पहुंचकर जेई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने की मांग की। भाजपा नेताओ ने कहा कि जिलाध्यक्ष को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। ऑडियो क्लिप की पूरी वार्ता वायरल नहीं की गई है, केवल कुछ हिस्से को ही वायरल किया गया है। लोगों में बिजली विभाग के कर्मियों के मनमानी के खिलाफ भी काफी आक्रोश था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed