फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   नवरात्रि के लिए सज गया बाजार

नवरात्रि के लिए सज गया बाजार

Wed, 14 Mar 2018 10:54 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
नवरात्रि के लिए सज गया बाजार
नवरात्रि पर पूजा
कासगंज।
विज्ञापन

नवरात्रि पर्व को देखते हुए बाजार सज गए हैं। व्यापारियों ने नवरात्रि पर बिक्री के लिए साबुत कुट्टू और सिंघाड़ा मंगाने के साथ ही इनका आटा भी तैयार कराया है है। उपवास में इस्तेमाल होने वाले अन्य सामान बाजार में आ गए हैं। साथ ही खाद्य संरक्षण विभाग ने भी मिलावट रोकने की तैयारी की है।
नवरात्रि पर्व शुरू होने में अब तीन दिन ही बाकी रह गए हैं। पर्व करीब आने के साथ ही पूजा और उपवास की वस्तुएं बेचने वाले व्यापारियों ने भी दुकानें सजा ली है। नवरात्रि पर कुट्टू और सिघांड़ी की काफी डिमांड रहती है। उपवास के लिए तमाम लोग कुट्टू और सिंघाड़ी साबुत घर ले जाकर साफ करने के बाद खुद पीसकर आटा तैयार करते हैं। हालांकि खुद पीसने में दिक्कत होने की वजह से काफी संख्या में लोग बाजार से आटा ले जाते हैं। हालांकि लोगों की शिकायत रहती है कि बाजार में मिलने वाले आटा में मिलावत रहती है। यहां तक कि पुराना आटा भी बेच दिया जाता है जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है। कारोबारियों ने साबुत कूटू व सिंघाड़ी मंगाकर इनका आटा भी तैयार कराया हैं। साबुत और पिसे कुट्टू तथा सिंघाड़े के आटे के भाव में 20 रुपये किलो का अंतर है।
विज्ञापन


कूटू और सिंघाडे के आटे की विशेषता
कूटू के आटे में लोहा, मैग्रीशियम, फाइवर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें सभी आवश्यक अमीनो एसिड भी होते हैं जबकि कोलेस्ट्राल नहीं होता। यह उच्च रक्तचाप, हृदय, मधुमेह, आदि रोगियों के लिए फायदे मंद होता है मगर यह उच्च वसा वाली सामग्री होता है जिससे इसके जल्द खराब होने का खतरा रहता है। इसका आटा अधिकतम दो माह तक ही इस्तेमाल में लाना चाहिए। इसी प्रकार सिंघाड़ी के आटे में विटामिन ए, सी, फाइबर, कैल्सियम, जिंक, कार्बोहाइट्रेट, सोडियम, मैग्रीशियम, आयोडीन, थायसीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए काफी लाभदायक होते हैं। यह एलर्जी्, पेट के रोग, पीलिया, शारीरिक कमजोरी दूर करने में लाभदायक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुट्टू और सिंघाड़े के आटा सहित उपवास के अन्य सामान में मिलावट रोकने के लिए विभाग ने टीम का गठन किया है। जल्द ही दुकानों से नमूने लिए जाएंगे। यदि जांच में मिलावट सामने आती हैै तो दोषी कारोबारी के खिलाफ मामला दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।

-नादिर अली, मुुख्य खाद्य संरक्षा अधिकारी

कुट्टू और सिंघाडे का आटा स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। हालांकि इसकी गुणवत्ता का ध्यान रखें। गुणवत्ता खराब होने पर यह स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है-
-ड़ॉ.रंगजी दुबे, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed