{"_id":"5a8718184f1c1b78028b4b75","slug":"121518802968-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाई जाति को लेखपाल ने बना दिया अहीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाई जाति को लेखपाल ने बना दिया अहीर
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारहरा। लेखपाल अपनी आख्या घर बैठकर ही लगा रहे हैं। इसकी खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है, आलम यह है कि लेखपाल ने नाई जाति के युवक को प्रमाण पत्र में अहीर बना दिया है।
परगना मारहरा की ग्राम पंचायत बरई के मजरा गांव बहटा निवासी दीपेंद्र कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह जाति नाई ने पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा नवीन जाति प्रमाण पत्र मांगने पर जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन आनलाइन किया। लेकिन लेखपाल ने उसकी जाति नाई के सापेक्ष अहीर जाति का जाति प्रमाण पत्र की आख्या लगाकर जारी कर दिया। दीपेनेंद्र ने बताया कि पुलिस भर्ती में आवेदन की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2018 है, लेकिन लेखपाल ने अभी तक उसके दूसरे आवेदन पर आख्या ही नहीं लगाई है। दीपेंद्र मायूस होकर कहता है कि उसका भविष्य लेखपाल द्वारा खराब किया जा रहा है, यदि वह समय से आवेदन नहीं कर सका तो वह लेखपाल एवं तहसीलदार के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर कर लेखपाल को बर्खास्त कराए जाने की मांग की है। पीड़ित ने डीएम अमित किशोर से उसका जाति प्रमाण पत्र बनवाकर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।