{"_id":"5a789d404f1c1b93268b884d","slug":"121517854016-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा एक का छात्र लापता, परिजनों को अपहरण की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा एक का छात्र लापता, परिजनों को अपहरण की आशंका
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कक्षा एक का छात्र लापता, अपहरण की आशंका
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। दुकान से सामान लेने गया कक्षा एक का छात्र अचानक लापता हो गया। देर सायं तक घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन कोई पता नहीं चला। परिवारीजनों ने छात्र के अपहरण की आशंका जताई है।
थाना क्षेत्र के गांव के छीछामई निवासी गीतम सिंह का छह वर्षीय बेटा हरीबाबू उर्फ भोला गांव के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा एक में पढ़ता है। रविवार सायं पांच रुपये लेकर गांव की दुकान पर सामान खरीदने गया था, लेकिन घर लौट कर नहीं आया।
देर रात तक परिवार के लोग उसके लौटने का इंतजार करते रहे, लेकिन जब अंधेरा होने पर घर नहीं पहुंचा, तो उसकी तलाश शुरू कर दी। छात्र के अचानक गायब होने से उसकी मां का रो-रो कर बुरा हाल है। सोमवार सुबह सुराग नहीं लगने पर परिवारीजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।