{"_id":"5a579dbc4f1c1b68188b4634","slug":"121515691452-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ों के कटान पर खर्च होंगे 8 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ों के कटान पर खर्च होंगे 8 करोड़ रुपये
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
tree cutting
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
एटा से कासगंज फोरलेन सड़क परियोजना के लिए प्रगति कार्य जारी है। एटा से कासगंज तक 5669 पेड़ काटे जाएंगे जिस पर करीब 8 करोड़ रुपये का व्यय आएगा। निर्माण विभाग वन विभाग को धन हस्तांतरण की प्रक्रिया कर रहा है।
गौरतलब है कि एटा जिला मुख्यालय से कासगंज जिला मुख्यालय तक 40.80 किलोमीटर फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाना है। इस सड़क का निर्माण 32045.81 लाख से किया जाएगा। फोरलेन के लिए एटा जनपद में 2435 पेड़ों का कटान होगा, जबकि कासगंज जनपद में 3234 पेड़ों का कटान किया जाएगा। कटान के लिए पेड़ों के चिह्निकरण की प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी है। अब सड़क के दोनों ओर कटने वाले पेड़ों पर कटान का काम शुरू करने के लिए निशान भी लगाए गए हैं। कटान पर करीब 8 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। यह खर्चा कासगंज लोक निर्माण विभाग एवं एटा लोक निर्माण विभाग के द्वारा किया जाना है। एटा लोक निर्माण विभाग को 4 करोड़ 5 लाख रुपये अदा करने हैं, जबकि कासगंज लोक निर्माण विभाग को 3.95 करोड़ करोड़ रुपया अदा करना है। योजना के नोडल अधिकारी कासगंज के लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सीपी सिंह ने बताया कि निर्माण विभाग वन विभाग की मांग के अनुरूप धन हस्तांतरण की प्रक्रिया कर रहा है। शीघ्र ही वन विभाग को यह धन दे दिया जाएगा।
नाले के निर्माण ने गति पकड़ी
कासगंज। फोरलेन सड़क योजना के अंतर्गत बांकनेर पुरानी चुंगी से काली नदी की ओर बनाए जा रहे नाले के निर्माण की प्रक्रिया काफी तेजी से बढ़ रही है। काफी क्षेत्र में नाले का निर्माण करके नाले के ऊपर स्लैब भी लगा दिए गए हैं। सीसी नाले का निर्माण किया जा रहा है। गुरुवार को तेजी से निर्माण का कार्य होता देखा गया।