{"_id":"5a5271114f1c1b4b198b56f1","slug":"121515352337-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा साहेब पर टिप्पणी पर भड़के दलित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा साहेब पर टिप्पणी पर भड़के दलित
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। फेसबुक पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर दलित समाज में आक्रोश है। इस पर उन्होंने विरोध जताते हुए सीओ को एक प्रार्थना पत्र दिया है। इसके बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी सांप्रदायिक सौहार्द्र को बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा।
फेसबुक पर चार जनवरी को संजय द्विवेदी के नाम से बने एक एकाउंट पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की फोटो को गलत ढंग से पेश किया गया। साथ ही अभद्र और अश्लील भाषा का प्रयोग भी किया गया।
जब समाज के लोगाें ने इस पोस्ट को पढ़ा तो आक्रोश व्याप्त हो गया। समाज के लोगों ने आपस में मंत्रणा कर कानूनी कार्रवाई करने का निर्णय लिया। रविवार को कोतवाली पहुंच कर सीओ सिटी को घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी राकेश पांडेय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कुछ लोग इस तरह की हरकतें कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।