फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बिजली की दरें बढ़ाने के विरोध में सपा का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

बिजली की दरें बढ़ाने के विरोध में सपा का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

Thu, 07 Dec 2017 11:23 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
बिजली की दरें बढ़ाने के विरोध में सपा का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन
फिरोजाबाद। प्रदेश सरकार द्वारा बिजली दरों में बढ़ोतरी किए जाने पर सपा ने गुरुवार को विरोध-प्रदर्शन किया। सांसद अक्षय यादव के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम उदय सिंह को सौंपा।
विज्ञापन


सांसद अक्षय यादव के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ता एकत्रित हुए। सांसद ने कहा कि प्रदेश में बिजली दरों में बढ़ोतरी की मार किसानों और गरीबों पर पड़ेगी। नोटबंदी एवं जीएसटी से परेशान गरीबों के लिए यह और परेशानी बढ़ाएगी। विधायक सिरसागंज हरिओम यादव ने कहा गरीबों के हक की आवाज सपा हमेशा ही बुलंद करती रही है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार को चाहिए कि बिजली की बढ़ी दरें वापस लें। जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पार्टी हर तरह से विरोध करेगी। इस दौरान अवनींद्र यादव, पूर्व विधायक रमेश चंद्र चंचल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू, डा. संजय यादव,शिवप्रताप यादव, पूर्व प्रदेश सचिव राजनरायन गुप्ता मुन्ना, पूर्व चेयरमैन राकेश दिवाकर, श्रीनाथ देव यादव, अब्दुल बाहिद, अब्दुल हई ने विचार भी व्यक्त किए। सुधीर यादव एडवोकेट, योगेश गर्ग, आदर्श यादव धन्नू, सोनी बघेल, कल्लू गुर्जर, जगमोहन यादव, अभिनेंद्र यादव, देशदीपक यादव, हिकमत उल्ला खां, दलवीर सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed