फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   फोटो-34 गांव जतीपुरा में अंतर्राष्ट्रीय संत सम्मेलन में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल संत।

फोटो-34 गांव जतीपुरा में अंतर्राष्ट्रीय संत सम्मेलन में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल संत।

Thu, 07 Dec 2017 08:21 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 08:21 PM IST
विज्ञापन
फोटो-34 गांव जतीपुरा में अंतर्राष्ट्रीय संत सम्मेलन में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल संत।
राज्य स्तरीय तीरंदाजी में ऋतिका ने जीते तीन स्वर्ण पदक
विज्ञापन

दिव्यांगों ने भी दिखाया दमखम, वीरेंद्र ने स्वर्ण तो विवेक ने रजत पदक जीता
अमर उजाला ब्यूरो
गोवर्धन (मथुरा)।
डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में दूसरे दिन खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चार दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में दूसरे दिन 122 प्रतिभागियों ने एलिमेंशन राउंड में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 122 प्रतिभागियों में से 32 खिलाड़ियों का चयन किया गया। महिला वर्ग में ऋतिका ने तीन रजत पदक जीते तो दिव्यांगों की प्रतियोगिता में पैरा तीरंदाज वीरेंद्र पटेल (वाराणसी) ने स्वर्ण और विवेक चिकारा (मेरठ) ने रजत पदक जीता।
आखिरी राउंड में चार प्रतिभागी फाइनल में पहुंचे। इंडियन राउंड में महिला वर्ग में अकेले ही बागपत की ऋतिका ने तीन रजत पदक अपने नाम किए। पुरुष वर्ग में नीरज चौहान सोनभद्र, सत्यम गुप्ता आजमगढ़ ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं दीपक (बागपत), मोनिका सिंह (गाजीपुर), नीरज चौहान (सोनभद्र), प्रीति कुमारी (चंदौली), सत्यम गुप्ता (आजमगढ़) ने बाजी मारी। कार्यक्रम संयोजक तीरंदाजी संघ के संयुक्त प्रदेश सचिव योगेंद्र सिंह राणा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देकर भविष्य तैयार करना है। खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री के भाई सूर्यकांत शर्मा ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

दिव्यांगों की विभिन्न श्रेणी वर्ग की प्रतियोगिताओं में 195 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में दिव्यांग पैरा तीरंदाज वीरेंद्र पटेल (वाराणसी) ने रजत, विवेक चिकारा ने रजत पदक जीता। सीनियर इंडियन राउंड 50 मीटर वर्ग में नीरज चौहान (सोनभद्र) प्रथम, दीपक (बागपत) द्वितीय, सत्यम गुप्ता (आजमगढ़) तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर इंडियन राउंड महिला वर्ग 50 मीटर वर्ग में ऋतिका सिंह प्रथम, मोनिका सिंह गाजीपुर द्वितीय एवं प्रीति कुमारी चंदौली तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर इंडियन राउंड पुरुष 30 मीटर वर्ग में सत्यम गुप्ता आजमगढ़ प्रथम, नीरज चौहान सोनभद्र द्वितीय और गुरुदास वाराणसी तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर इंडियन राउंड महिला 30 मीटर वर्ग में ऋतिका सिंह बागपत प्रथम, प्रीति कुमारी चंदौली द्वितीय और मोनिका सिंह गाजीपुर तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर इंडियन राउंड पुुरुष टोटल रैंक कैटेगरी में प्रथम नीरज चौहान सोनभद्र, सत्यम गुुप्ता आजमगढ़ द्वितीय, जावेद चंदौली तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर इंडियन राउंड महिला वर्ग की टोटल रैंकिंग में प्रथम ऋतिका सिंह बागपत, प्रीति कुमारी चंदौली द्वितीय और मोनिका सिंह गाजीपुर तृतीय स्थान पर रहीं।

उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के सचिव योगेंद्र सिंह राणा ने क्षेत्र के विद्यालयों के संचालकों से अपील की है कि नौ दिसंबर तक चलने वाली प्रादेशिक तीरंदाजी प्रतियोगिता दिखाने के लिए बच्चों को भ्रमण कराएं। जिले में पहली बार प्रदेश के 38 जिले के तीरंदाज आए हैं। शुक्रवार को तीरंदाजों का जलवा रहेगा। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण और एसएसपी होंगे।


फोटो-35 गोवर्धन में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में विजयी छात्रा को पुरस्कार देते सूर्यकांत शर्मा व अन्य।
फोटो-36 तीरंदाज तीर चलाते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed