फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   लोक अदालत के लिए तीन पीठ गठित

लोक अदालत के लिए तीन पीठ गठित

Wed, 06 Dec 2017 11:36 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
लोक अदालत के लिए तीन पीठ गठित
अदालत
मैनपुरी। दीवानी न्यायालय परिसर में नौ दिसंबर को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। लोक अदालत के लिए तीन पीठों का गठन किया गया है। सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराने के लिए 4000 लंबित मुकदमे सूचीबद्ध किए गए हैं।
विज्ञापन


विभिन्न न्यायालयों में लंबित मुकदमों को राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते से निपटाने के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज की अध्यक्षता में तैयारियंा पूरी कर ली गई हैं। जिला जज नंदलाल के अनुमोदन के बाद मुकदमों के निस्तारण के लिए तीन पीठों का गठन किया गया है।
विज्ञापन


वैवाहिक मामलों के निस्तारण के लिए एफटीसी द्वितीय जज तैयब अहमद की अध्यक्षता में गठित पीठ में अशोक कुमार मिश्रा एडवोकेट, शैलेंद्री राजपूत एडवोकेट, पैरालीगल वालेंटियर शीलेष यादव रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मोटर दुर्घटना संबंधी मुकदमों के लिए एफटीसी प्रथम जज आनंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में गठित की गई पीठ में सर्वेश कुमार मिश्रा एडवोकेट, पैरालीगल वालेंटियर जेबा आफताब हैं।

बैंक संबंधी मामलों के निस्तारण के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण केे सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में गठित पीठ में अशोक राठौर एडवोकेट तथा पैरालीगल वालेंटियर निशा परवीन को शामिल किया गया है।


राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर मुकदमों के निस्तारण के लिए 4000 मुकदमें सूचीबद्ध किए गए हैं। जिनमें दीवानी, फौजदारी, राजस्व, बैंक, बिजली विभाग, चकबंदी सहित अन्य विभागों के मामले शामिल हैं।

विभिन्न विभागों से सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराने के लिए मुकदमें सूचीबद्ध करके विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed