{"_id":"5a202ed94f1c1b74698befd9","slug":"121512058585-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मनगरी वृंदावन में खुलेआम मीट की बिक्री का वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मनगरी वृंदावन में खुलेआम मीट की बिक्री का वीडियो हुआ वायरल
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
मीट
- फोटो : डेमो
मथुरा (वृंदावन )। धर्मनगरी वृंदावन में प्रतिबंध के बाद भी अंडा और मांस की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि मथुरा दरवाजा पुलिस चौकी के पीछे ही खुलेआम मीट बिक रहा है। इसी बीच गुरुवार को मीट ब्रिकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलते ही संत समाज में आक्रोश फैल गया। संतों ने मीट बिक्री पर अंकुश न लगाए जाने पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं, वायरल वीडियो की पूरी तरह पुष्टि नहीं हो पाई कि यह वृंदावन का ही है या नहीं।
प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित होने के बाद भी पुलिस की मिली भगत से वृंदावन में मथुरा दरवाजा, सीएफसी, किशोरपुरा, गौरा नगर कालोनी, पानीघाट आदि इलाकों में मीट और अंडे की बिक्री हो रही है। गुरुवार को मथुरा दरवाजा क्षेत्र में मीट बिक्री का एक वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन
महामंडलेश्वर बालयोगेश्वरानंद महाराज, महामंडलेश्वर भाष्करानंद महाराज, बाबा हरिबोल, देवस्वरूपानंद महाराज, कार्ष्णि नागेश गौड़, स्वामी चितप्रकाशानंद, सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजनाराण द्विवेदी, पंडित रमेश पुजारी ने रोष जताते हुए नगर में अंडा मांस की बिक्री पर अंकुश लगाने की मांग करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग की है। संतों का कहना है कि अगर बिक्री नहीं रुकी तो संत समाज आंदोलन को बाध्य होगा।