फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   प्राइमरी स्कूल के शौचालय की छत अचानक गिरी, हो सकता था ये

प्राइमरी स्कूल के शौचालय की छत अचानक गिरी, हो सकता था ये

Thu, 30 Nov 2017 11:26 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूल के शौचालय की छत अचानक गिरी, हो सकता था ये
शौचालय
मैनपुरी (करहल)। तहसील करहल क्षेत्र के नगला जंगी के प्राथमिक स्कूल परिसर में बने शौचालय की छत गुरुवार को अचानक गिर गई। तड़के ही छत गिरने से एक बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर ही सवाल उठाकर डीएम से निर्माण की जांच कराने तथा शौचालय बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के ग्राम नगला जंगी के परिषदीय विद्यालय में एक शौचालय बनवाया गया है। ग्रामीणों के अनुसार शौचालय बनाते समय मानकों की जमकर अनदेखी की गई है। मानक के विपरीत बने शौचालय की छत गुरुवार की सुबह छह बजे अचानक गिर गई।
विज्ञापन


छत गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण वहां पहुंच गए। ग्रामीणों ने छत गिरने की सूचना प्रधानाध्यापक को दी। ग्रामीणों का कहना है अगर स्कूल समय में शौचालय की छत गिरती और कोई बच्चा शौचालय में होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों के अनुसार स्कूल का शौचालय दो साल पहले ही बना था। दो साल में ही शौचालय की छत गिरने से निर्माण कार्य में धांधली की आश्ंाका मजबूत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने शौचालय के घटिया निर्माण की जांच कराकर शौचालय निर्माण के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मंाग की है। सीडीओ विजय कुमार गुप्ता का कहना है उनकी जानकारी में मामला नहीं है। स्कूल के शौचालय निर्माण की जांच कराने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed