फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पीएम आवासों में मनरेगा योजना से बनेंगे शौचालय

पीएम आवासों में मनरेगा योजना से बनेंगे शौचालय

Fri, 24 Nov 2017 11:54 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
पीएम आवासों में मनरेगा योजना से बनेंगे शौचालय
फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में बनाए जा रहे आवासों में शौचालय का निर्माण मनरेगा योजना से होगा। मिशन निदेशक का पत्र आने के साथ डीपीआरओ ने इसकी सूचना परियोजना निदेशक डीआरडीए को भेजी है। ताकि बन चुके आवासों में मनरेगा से शौचालय का निर्माण हो।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में दो हजार से अधिक आवासों का निर्माण हो रहा है। आवासों में शौचालय का निर्माण कराने को पीडी डीआरडीए ने इसकी सूची डीपीआरओ गिरीश चंद्र को भेजी है। ताकि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने घरों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों का निर्माण मनरेगा से हो सके।
विज्ञापन


इधर स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक विजय किरन आनंद ने सभी डीएम और सीडीओ के साथ डीपीआरओ को भेजे पत्र में कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में जो भी शौचालयों का निर्माण कराया गया है। उनके घरों में शौचालय का निर्माण मनरेगा योजना से कराया जाएगा। एक शौचालय पर करीब 12 हजार रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी डिजाइन स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए जा रहे शौचालयों के अनुरूप होगी। जिन भवनों में मनरेगा योजना के तहत शौचालय बन रहे हैं उनमें एसबीएम में नहीं दर्शाना चाहिए। इनमे शौचालय का निर्माण सिर्फ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में किया जाएगा। शौचालय का निर्माण कराने के बाद भारत सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय की वेबसाइट पर जीओ टैगिंग करानी होगी। दो अक्तूबर 2018 तक पूरे प्रदेश को खुले में शौचमुक्त किए जाने का लक्ष्य रखा है।


स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों को खुले में शौचमुक्त करने को श्रमिक कल्याण बोर्ड द्घारा संचालित आवास सहायता योजना के तहत पंजीकृत पात्र निर्माण श्रमिकों के घरों पर शौचालय बनाने का काम स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं शहरी के तहत होगा। यदि कोई निर्माण श्रमिक भवन क्रय करेगा तो उसमें शौचालय होना चाहिए। जिनके घरों में शौचालय नहीं है उन्हें चिन्हित कर शौचालय बनाया जाएगा। श्रमिकों को शौचालय निर्माण के लिए धनराशि दो किश्तों में छह-छह हजार रुपये मिलेगी। मिशन निदेशक विजय किरन आनंद ने आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed