{"_id":"5a185a724f1c1bc9678bdcfa","slug":"121511545458-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार को बंधक बनाकर ले गए दो ट्रैक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदार को बंधक बनाकर ले गए दो ट्रैक्टर
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
चौकीदार को बंधक बनाकर ले गए दो ट्रैक्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहावर। नगर के राजा धर्मकांटा एटा रोड पर बदमाश चौकीदार को बंधक बनाकर दो ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी पर शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं।
नगर के राजा धर्मकांटा पर गुरुवार रात चौकदार कालीचरन सोया था। गुरुवार रात लगभग एक से डेढ़ बजे के बीच अज्ञात बदमाश आए और फाटक पर सीढ़ी लगाकर चढ़ गए और चौकीदार को बंधक बनाकर वहां खड़े दो ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। जाते समय बदमाश धर्मकांटा के बाहर का फाटक भी लगा गए। शुक्रवार सुबह चौकीदार की चीखपुकार की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंच गए। बंधनमुक्त होकर चौकीदार कालीचरन ने घटना की जानकारी धर्मकांटा के स्वामी मुकेश कुमार और उनके पुत्र हिमांशु कुमार को दी। हिमांशु ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष ने पहुंचकर मौके का मुआयना किया। पुलिस ने हिमांशु की तहरीर के अनुसार मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं।