{"_id":"5a04903a4f1c1bf4688ba392","slug":"121510248506-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे आठ लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे आठ लाख रुपये
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
money loot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने के नाम पर दो युवकाें से आठ लाख रुपये ठग लिए गए। रुपये लौटाने की बात पर आरोपी ने धमकी देते हुए पैसे देने से इंकार कर दिया। इसे लेकर पीड़ित व्यक्ति ने कोर्ट के आदेश पर थाना नयागांव में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नयागांव निवासी विश्ववीर पुत्र दुर्वीन सिंह ने कोर्ट की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि वर्ष 2007 में उससे ऋषिराज पुत्र रघुनाथ निवासी खरसुलिया ने उसके बेटे सहित दो लड़कों की मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने के लिए कहा था। इसे लेकर लड़कों के परिवारीजनों ने उसे नौकरी के नाम पर आठ लाख रुपये दे दिए थे।
काफी दिन बीतने के बाद भी जब उनकी नौकरी नहीं लगी तो उन्होंने उससे रुपये लौटाने के लिए कहा। जिस पर वह आज कल की कह उसे टालता रहा। बाद में जब उसने सख्ती से रुपये लौटाने के लिए कहा तो आरोपी ने उसके साथ गालीगलौज करते हुए रुपये लौटाने से मना कर दिया। इसे लेकर पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट थाना नया गांव में ऋषिराज सहित चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।