{"_id":"5a033fe84f1c1bf3538bbfe5","slug":"121510162408-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रोन कैमरों से निकाय चुनाव पर रखी जाएगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रोन कैमरों से निकाय चुनाव पर रखी जाएगी नजर
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
drone camera
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिले में पहले चरण में 22 नवंबर को निकाय चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव में कानून व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती पुलिस के सामने है। शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पुलिस ने पहली बार ड्रोन कैमरे इस्तेमाल करने का फैसला लिया है। संवदेनशील, अति संवेदनशील केंद्रों पर इन कैमरों से नजर रखी जाएगी।
पूर्व में निकाय चुनावों में घटनाएं होती रही हैं। जो मतदान केंद्र संवेदनशील, अतिसंवेदनशील श्रेणी में हैं। उन पर खास फोकस है। इन केंद्रों पर ड्रोन कैमरे व इलैक्ट्रॉनिक डिवाइसें आदि लगाने की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। वहीं आयोग सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों की लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से मॉनीटरिंग करेगा।
पूर्व के निकाय चुनावों में जिन केंद्रों पर घटनाएं हो चुकी हैं। उनके रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। निकायों से जुड़े थाना क्षेत्रों की पुलिस रिकॉर्ड खंगाल रही है। इन केंद्रों पर पहली बार ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल होगा। कैमरों की संख्या को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मतदान केंद्रों की संख्या के आधार पर इनकों मंगाने की व्यवस्थाएं की जा रहीं हैं।
विज्ञापन
संवेदनशील, अतिसंवेदनशील केंद्रों पर ड्रोन कैमरे, इलैक्ट्रॉनिक डिवाइसें तथा वीडियो कैमरे लगवाकर चप्पे चप्पे पर पैनी नजर रखी जाएगी। चिह्नित मतदान केंद्रों की सीधी वेबकास्टिंग होगी।
- आरपी सिंह, जिलाधिकारी