{"_id":"59f8ab774f1c1b0d698b8803","slug":"121509469047-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाबाजारी किए राशन की दो हजार बोरियां पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाबाजारी किए राशन की दो हजार बोरियां पकड़ी
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
कालाबाजारी किए राशन की दो हजार बोरियां पकड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलेसर। जिले में गरीबों के हक पर डाले जा रहे डाके का बड़ा खुलासा हुआ है। प्रशासन ने मंगलवार को कालाबाजारी के लिए जमा किए गए राशन की दो हजार बोरियां बरामद कीं। साथ ही राशन को ले जाने वाले कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएम ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मंगलवार को डीएसओ उमेश मिश्रा स्वच्छ भारत मिशन की कार्यशाला में भाग लेने के लिए जलेसर जा रहे थे। जैसे ही वह खाद्य विपणन कार्यालय से गुजरे, तो उन्होंने सरकारी राशन बोरों से लदा कैंटर कार्यालय से निकलते देखा। डीएसओ ने कैंटर का पीछा किया, तो वह माया कोल्ड स्टोर में घुस गया। डीएसओ ने पुलिस को सूचना देते हुए कैंटर को पकड़ लिया। उन्होंने मामले की जानकारी डीएम अमित किशोर को दी। सूचना मिलते ही डीएम अमित किशोर, खाद्य विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा, एसडीएम विजय कुमार माया, सीओ एमपी सलोनिया कोल्ड स्टोर के लिए रवाना हो गए। कोल्ड स्टोर में डीएम के निर्देशन में पुलिस ने तलाशी शुरू कर दी।
इस दौरान कोल्ड स्टोर के गोदाम से गेहूं के 853 और चावल के 1246 बोरे बरामद किए गए। डीएम ने तुरंत राशन को जब्त करते हुए कोल्ड स्टोर को सीज कराया। साथ ही कैंटर चालक मानपाल को गिरफ्तार कर लिया गया। डीएम अमित किशोर ने बताया कि राशन की कालाबाजारी नहीं होने दी जाएगी। करीब दो हजार बोरियां बरामद की गई हैं जिनकी कीमत 22 लाख रुपये है।