फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   रोडवेज बस ने बाइक सवार सहित दो को रौंदा

रोडवेज बस ने बाइक सवार सहित दो को रौंदा

Wed, 18 Oct 2017 10:54 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस ने बाइक सवार सहित दो को रौंदा
विलाप करते मृतकों के परिजन
एटा। बाइक सवार और पैदल युवक को रोडवेज बस ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य हादसे में पिता-पुत्री सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


थाना निधौलीकलां के गांव हसनपुर हाल निवासी द्वारिकापुरी सतीश (30) पुत्र कोमल सिंह बाइक पर घर से शहर की ओर जा रहा था। आगरा रोड स्थित चर्च के समीप उसे उसका दोस्त सतीश (30) पुत्र सोभाराम निवासी रसीदपुर थाना निधौलीकलां हाल निवासी बालाजीपुरम मिल गया। इस पर वह बाइक खड़ी कर बातचीत करने लगा। तभी पीछे से आई रोडवेज बस ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इधर, थाना निधौलीकलां क्षेत्र के गांव श्यामपुर के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार शोभा पुत्री सुनील और सुनील, पत्नी प्रीती, मानवी पुत्री जयवीर निवासी श्यामपुर और गुलफान निवासी पलिया निधौलीकलंा घायल हो गए। इधर, थाना सकीट क्षेत्र के गांव इशारा निवासी राजवीर अपनी बेटी रीता के साथ पैदल बागवाला रिश्तेदारी में जा रहा था। रोडवेज बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पिता पुत्री दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों को आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed