{"_id":"59b3fda94f1c1be67f8b5687","slug":"121504968105-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनाफे के फेर में फंस गई 200 करोड़ से अधिक रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनाफे के फेर में फंस गई 200 करोड़ से अधिक रकम
Updated Sat, 09 Sep 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
money
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। नोटबंदी के बाद पैदा हुए हालातों में मथुरा के लोगों की 200 करोड़ से भी ज्यादा की रकम फंस गई है। यह वह पैसा था जो ब्याज पर दिया गया था लेकिन अब वापस नहीं हो रहा है। इनमें कई बिल्डर और बड़े कारोबारी शामिल हैं। अब लोग अपने पैसे के लिए इनके घरों पर हंगामा कर रहे हैं। इस मामले में कई बिल्डर और बड़े कारोबारी जांच के घेरे में आ रहे हैं। वहीं जिन लोगों का पैसा डूबा है उनकी संख्या लगभग 600 के करीब है। तूल पकड़ रहे इस मामले में कई लोग पुलिस के पास जाने की तैयारी कर रहे हैं।
मथुरा के कई बिल्डरों ने लोगों से अपनी आवासीय योजनाओं के नाम पर पैसा ले लिया था। पैसा लेते वक्त भरोसा दिया गया कि जब फ्लैट बनकर तैयार हो जाएंगे तो उन्हें कब्जा दे दिया जाएगा। इस अवधि का ब्याज भी देने का भरोसा दिलाया गया। सैकड़ों लोगों ने अपनी जमा पूंजी इन्हें सौंप दी थी लेकिन नोटबंदी के बाद पैदा हुए हालातों में इनकी रकम फंसती चली गई। यह रकम अभी तक वापस नहीं की गई है। अब बिल्डरों ने कहना शुरू कर दिया है कि उनके पास पैसा तो नहीं है चाहें तो वह प्लॉट ले लें लेकिन प्लॉट महंगे दामों पर दिए जा रहे हैं। इसे लेकर रोज हल्ला हो रहा है। शासन तक भी मामला पहुंच चुका है। मामले में कई लोग पुलिस के पास जाने की तैयारी कर रहे हैं।