{"_id":"5970f4ae4f1c1b501e8b46a1","slug":"121500574894-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा के तीन बड़े कारोबारी रातों-रात गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा के तीन बड़े कारोबारी रातों-रात गायब
Updated Fri, 21 Jul 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
Fraud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शहर के तीन कारोबारी रातों-रात गायब हो गए। इनके प्रतिष्ठान और घरों पर ताले लगे हुए हैं। यह कहां हैं यह तो कोई नहीं जानता लेकिन इनके शहर से गायब होने के पीछे करोड़ों की देनदारियां बताई जा रही हैं। परेशान लोग इनके घर और प्रतिष्ठान के चक्कर लगा रहे हैं।
शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र होलीगेट से जुडे़ ये तीन कारोबारी चार दिन से शहर से लापता हैं। तीनों का कारोबार रेडीमेट गारमेंट का है। हम उम्र और करीबी रिश्तेदार हैं और एक साथ परिवार सहित गायब बताए जा रहे हैं। दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे से सटी पॉश कालोनी में निवास करने वाले इन कारोबारियों के घराें पर भी फिलहाल ताले लगे हैं।
इन्हें लेकर चर्चाएं हैं कि दुकानों के साथ घरों का भी सौदा करने के बाद ये सभी गायब हुए हैं। कहा यह भी जा रहा है कि इनके द्वारा बाजार से बड़ा कर्ज ले लिया था, जिसे चुकता करने में नाकाम रहने और व्यापारिक घाटा होने के कारण इन्होंने रातों-रात शहर को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
इसकी तैयारी इनके द्वारा पहले से ही कर ली गई थी। इसके लिए घर और दुकान का सामान बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन डालने की भी चर्चा है। अब लोग सिर्फ चर्चाएं कर रहे हैं, जिनसे कर्ज लिया है वह ठगा महसूस कर रहे हैं। इनके गायब होने का मेसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।