{"_id":"596113ad4f1c1b521b8b474d","slug":"121499534253-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लगाती रही पहरा, घर में रखी शराब गायब हो गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लगाती रही पहरा, घर में रखी शराब गायब हो गई
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
घर की घेराबंदी करती पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा।
घर में रखी शराब की निगरानी में कोबरा पुलिस रात भर लगी रही, लेकिन शनिवार सुबह जब घर की तलाशी ली गई तो अवैध शराब गायब मिली। जबकि पकड़े गए युवक ने घर में चार पेटी अवैध शराब की रखी होने की बात पुलिस को बताई थी। सीओ के साथ पहुंची पुलिस टीम शराब न मिलने पर मायूस होकर वापस लौट गई।
कोतवाली नगर क्षेत्र के कैलाश गंज निवासी सोनू को नगर पुलिस ने शुक्रवार देर रात कार में देशी शराब की आठ पेटी ले जाते समय पकड़ा था। पुलिस पूछताछ में युवक ने देशी शराब की दुकान कचहरी रोड पर होने की बताते हुए घर में देशी शराब की चार पेेटियां रखी होना बताया था। घर में रखी शराब बरामद करने के लिए जब तक पुलिस पहुंची, परिवारीजन मकान में ताला लगाकर फरार हो चुके थे। पुलिस ने घर की रखवाली के लिए कोबरा पुलिस को तैनात कर दिया।
सुबह होने पर सीओ सिटी वरुण कुमार के साथ कोतवाली नगर पुलिस और स्वाट टीम घर की तलाशी लेने पहुंची। तलाशी के वक्त पुलिस को घर के अंदर शराब नहीं मिली। ऐसे में पुलिस की रखवाली के बाद भी घर में रखी शराब गायब होने पर पुलिस कार्रवाई पर सवालिया निशान लगा रही है। कोतवाली नगर में मौजूद सोनू ने बताया कि उसका कचहरी रोड पर देशी शराब का ठेका है। सोनू का दावा है कि उसी ठेके के लिए घर से शराब लेकर जाते वक्त पुलिस ने पकड़ा है।