फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   120 feet tall Ravana being prepared Ramlila ground in Agra It will laugh and will emit sparks from its eyes

विजया दशमी: हाईटेक हुआ 120 फीट ऊंचा रावण... आंखों से निकलेंगे अंगारे;  बाजारों में भी बिक रहे रावण के पुतले

Mon, 07 Oct 2024 03:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 07 Oct 2024 03:00 PM IST
सार

आगरा में इस बार रावण हाईटेक हो गया है। बाजारों में भी रावण के पुतले बिक रहे हैं। अन्य कमेटियां भी रावण पुतला दहन की तैयारियों में जुटी हैं। 

विज्ञापन
120 feet tall Ravana being prepared Ramlila ground in Agra It will laugh and will emit sparks from its eyes
बिकने के लिए बाजार में तैयार रावण के पुतले। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बढ़ती तकनीकी के साथ रामलीला कमेटी का रावण भी हाईटेक होता जा रहा है। इस बार रामलीला मैदान में तैयार हो रहा 120 फीट ऊंचा रावण कागज, लकड़ी और गत्ते से तैयार होने के साथ रिमोट से हंसने और आंखों से अंगारे निकालने वाला होगा। इसके लिए मथुरा से आए जाफर अली की पूरी टीम कई हफ्तों से लगी है। इसके अलावा मोहल्लों में रावण का पुतला दहन के लिए छिल्ली रोड पर भी पुतले बनने शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन


12 अक्तूबर को दशहरा पर प्रभु श्रीराम के तीर चलाते ही रावण का पुतला धू-धूकर जलेगा, जिसे देखने के लिए दूर-दराज से लोग देखने के लिए आते हैं। इस कारण पुतले को पहले से भी अधिक भव्य बनाने के लिए रामलीला कमेटी जुटी है। मथुरा से आए कारीगर जाफर अली बताते हैं कि इस बार 120 फीट ऊंचा रावण तैयार कर रहे हैं। 500 से भी अधिक बांस, कागज और गत्ते से मेघनाद, कुंभकरण और रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन

ग्रीन आतिशबाजी का प्रयोग

इस बार पर्यावरण को देखते हुए ग्रीन आतिशबाजी से सभी पुतलों का दहन होगा। पुतला दहन पर विशेष तैयारी की जाएगी। 120 फीट ऊंचा रावण होगा। - राजीव अग्रवाल, कमेटी महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट में भी बनने लगे पुतले

लोगों के पास समय की कमी होने के कारण मार्केट से ही बना बनाया रावण खरीद लेते हैं। इस कारण हर साल रावण के पुतले की मांग बढ़ती जा रही है। 4 से लेकर 8 फीट तक का रावण है, जिसकी कीमत 1000 से 2000 रुपये तक है।- पद्म सिंह, छिल्ली रोड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed