फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   12 corona infected found in kasganj

मासूम सहित 12 कोरोना संक्रमित

Mon, 07 Feb 2022 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
12 corona infected found in kasganj
कासगंज। जिला में कोरोना के आंकड़े में सोमवार को एक बार फिर से उछाल आ गया। मासूम सहित 12 लोग कोरोना संक्रमित निकल आए। इससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 664 पर पहुंच गया। सभी को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुई आरटीपीसीआर रिपोर्ट में छह लोग कोरोना संक्रमित निकले। जबकि एंटीजन से कराई गई 810 जांच में छह लोग कोरोना संक्रमित निकले। संक्रमितों में एक मासूम सहित दो बच्चे, 7 युवा, 2 व्यक्ति 40 साल से ऊपर आयु के एवं एक सीनियर सिटीजन शामिल है। ये संक्रमित शहर के यादव नगर, दुर्गा कॉलोनी, हीरापुर, सहावर के वोंदर रोड स्थित चमन भट्ठा, नगला मोहन, सियारपुर, सिढुपुरा के कलानी, अमांपुर के गेंदूपुर, पटियाली के भेंसराशि, सोरों के कादरबाड़ी क्षेत्र में निकले हैं। इन संक्रमितों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इनको होम आइसोलेट करने के बाद दवा की किट उपलब्ध कराई। जबकि एक संक्रमित स्वस्थ हो गया। अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि अभी कोरोना का खतरा कम नहीं हुआ है। इसलिए सावधानी जरूरी है। सभी लोग कोरोना गाइड लाइन का पालन करें। टीकाकरण आवश्यक कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed