फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   12 Class Student Shot 10th Class Student Cause Of No Namaste

रंगबाजी: नमस्कार नहीं करने पर दसवीं के छात्र को तमंचे से मारी गोली, एक गिरफ्तार

Wed, 19 Jan 2022 12:02 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 19 Jan 2022 12:02 AM IST
सार

थानाध्यक्ष न्यू आगरा ने बताया कि पूछताछ में आर्यन आरोपी विशेष बघेल को भाई बोल रहा था। इस पर उससे पूछा गया कि वह उन्हें भाई क्यों कह रहा है? उसने बताया कि विशेष बघेल आरबीएस इंटर कॉलेज में पढ़ता है।

विज्ञापन
12 Class Student Shot 10th Class Student Cause Of No Namaste
आगरा: गोली लगने से घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यू आगरा के इंदिरा नगर कॉलोनी में दसवीं के छात्र आर्यन कठेरिया की उसके दो दोस्तों ने पिटाई लगाने के बाद गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। घटना के पीछे रंगबाजी की बात सामने आई है। आर्यन दोनों आरोपियों से कुछ दिन से बात नहीं कर रहा था। उनको नमस्कार नहीं करता था। इस कारण आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

दयालबाग स्थित रूप नगर कॉलोनी निवासी संजू सिंह कठेरिया चंदौली में जिला निर्वाचन कार्यालय में तैनात हैं। उनका बेटा आर्यन एक पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 का छात्र है। थानाध्यक्ष न्यू आगरा अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि आर्यन की दोस्ती गौरव बघेल और विशेष बघेल से है। दोनों एक कॉलेज में कक्षा 12 के छात्र हैं।
विज्ञापन

पूछताछ में आर्यन ने बताया कि वह पिछले कुछ दिन से उनसे बात नहीं कर रहा था। मंगलवार को सवा तीन बजे वह ट्यूशन जा रहा था। इंदिरा नगर में दोनों खड़े मिल गए। उन्होंने उसे रोक लिया। उनसे नमस्ते नहीं करने पर गाली-गलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो दोनों ने उसकी पिटाई लगा दी। इस दौरान गौरव ने तमंचा निकालकर गोली चला दी, जोकि उसके बाएं पैर में घुटने के नीचे लगी। घटना के बाद आरोपी भाग निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। आर्यन के परिजन भी आ गए। उन्होंने गौरव और विशेष बघेल के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने विशेष बघेल को हिरासत में ले लिया है।

आरोपी को घायल बोल रहा था भाई
थानाध्यक्ष न्यू आगरा ने बताया कि पूछताछ में आर्यन आरोपी विशेष बघेल को भाई बोल रहा था। इस पर उससे पूछा गया कि वह उन्हें भाई क्यों कह रहा है? उसने बताया कि विशेष बघेल आरबीएस इंटर कॉलेज में पढ़ता है। घर के पास रहता है। गौरव उसका दोस्त है। जब कभी उसका झगड़ा किसी से हो जाता है तो वह उससे ही कहता है। उसके साथ कई लड़के रहते हैं। वे उसे काम बताते हैं। इसलिए वह उनसे बात नहीं कर रहा था। पुलिस आरोपी गौरव की तलाश कर रही है।
यूपी विधानसभा चुनाव: मथुरा आए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान, योगी सरकार पर कही बड़ी बात
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed