{"_id":"5c7551c2bdec22736e4ed575","slug":"11551192514-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में टेंपो चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में टेंपो चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राया (मथुरा)। क्षेत्र के गांव बिरहना में संदिग्ध परिस्थितियों में टेंपो चालक की मौत हो गई। टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल मथुरा-राया रेलवे लाइन पर गांव बिरहना के पास मिला था। चार युवक उसे उठाकर घर छोड़ गए थे। मृतक के चाचा विजय सिंह ने हत्या का आरोप लगाते हुए चार युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।
थाना राया के गांव बिरहना निवासी अर्जुन सिंह (23) पुत्र राजवीर सिंह टेंपो चालक था। सोमवार की रात आठ बजे गांव में घर आने के बाद वह टहलने चला गया था। काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। गांव के चार लोग रेलवे लाइन पर घायल पड़े हुए टेंपो चालक को उठाकर घर छोड़ गए।
घायल को परिजन अस्पताल ले गए तो रास्ते में टेंपो चालक ने दम तोड़ दिया। मृतक टेंपो चालक के ताऊ के लड़के बलराम ने बताया कि अर्जुन सिंह के शरीर पर चोटों के निशान थे और उसकी हत्या कर शव को घर पर डाल गए। सूचना मिलते ही सीओ महावन पीपी सिंह और बिचपुरी चौकी प्रभारी अवधेश कुमार पहुंच गए। चौकी प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। मृतक के चाचा विजय सिंह ने थाना राया पुलिस को तहरीर दे दी है।