{"_id":"5c509bb2bdec22281746ef9f","slug":"11548786610-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिक्रमा मार्ग से वन विभाग ने अतिक्रमण हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिक्रमा मार्ग से वन विभाग ने अतिक्रमण हटवाया
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राधाकुंड (मथुरा)। गिरिराज परिक्रमा मार्ग में मंगलवार को वन विभाग की टीम ने दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर रखे सामान को जब्त कर लिया। इससे परिक्रमा मार्ग किनारे दुकान लगाने वालों में हड़कंप मच गया। सामान को टीम ट्रैक्टर-ट्राली में लदवाकर ले गई।
वन विभाग के रेंजर डीपी सिंह के नेतृत्व में टीम ने बागड़ी वाली प्याऊ से राम बाबा आश्रम तक दुकानदारों द्वारा कच्चे व पक्के परिक्रमा मार्ग में अस्थाई रूप से किए गए अतिक्रमण को हटवाया। कुसुम सरोवर, राधाकुंड तिराहा, उद्धव कुंड, पंचमुखी हनुमान, बागड़ी वाली प्याऊ, राम बाबा आश्रम के निकट से परिक्रमा मार्ग में रखे मेज, कुर्सी, बैंच आदि सामान को जब्त कर लिया।
जब्त किए गए सामान में 60 कुर्सी, आइसक्रीम की रेहड़ी, गन्ने के रस की ढकेल, सड़क पर लगे कपड़ों के फड़ से कपड़े आदि शामिल हैं। सामान जब्त करने वाली टीम में बृजेश सिंह, आशीष सिंह, दिगंबर सिंह, लक्ष्मण सिंह, राजेश, बलराम, मानपाल सिंह आदि मौजूद थे।