{"_id":"5c421342bdec22094a2c7014","slug":"11547834178-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के 197 डाकघरों में संचालित होगा पोस्ट पेमेंट बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव के 197 डाकघरों में संचालित होगा पोस्ट पेमेंट बैंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। गांवों में जगह-जगह खुले डाकघर अब मिनी बैंक की तरह काम करेंगे। गांवों में रह रहे दुकानदार, किसान सभी डाकघरों में बैंक की तरह रोजाना लेनदेन कर सकेंगे। इसके लिए जनपद के 197 गांवों में खुले डाकघरों में पोस्ट पेमेंट बैंक संचालन की सुविधा शुरू की जा रही है। इसके लिए डाक कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
पिछले साल दो अक्तूबर को गांधी जयंती के अवसर पर देश के डाकघरों में पोस्ट पेमेंट बैंक की शुरूआत की थी। इसी क्रम में मथुरा में पांच बड़े डाकघरों में पोस्ट पेमेंट बैंक की शुरूआत सांसद हेमा मालिनी ने की थी। अब 31 जनवरी तक जनपद के 197 ग्रामीण डाकघरों में यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी। प्रवर डाक अधीक्षक उमराव सिंह ने बताया कि जनपद के सभी डाक कर्मियों को पोस्ट पेमेंट बैंक संचालन की ट्रेनिंग दी जा रही है।
साथ ही डाक कर्मियों को बैंक संचालन को विशेष वायोमेट्रिक डिवाइस व मोबाइल दिए जा रहे हैं। जिन गांवों में बैंक नहीं हैं या दूर हैं, वहां के ग्रामीण डाकघरों में ही मिनी बैंक की तरह काम होगा।
विज्ञापन
गांवों के दुकानदार, गल्ला व्यापारी, स्वर्णकार, किसान तथा दूध बेचने वाली महिलाएं डाकघरों में खाता खोलकर रोजाना पैसे का लेनदेन कर सकेंगी। इसमें चालू व बचत दोनों तरह के खाते खोले जा सकेंगे।