फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   श्मशान घाट में गोवंश बंद कर प्रदर्शन किया

श्मशान घाट में गोवंश बंद कर प्रदर्शन किया

Wed, 16 Jan 2019 07:25 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Wed, 16 Jan 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
श्मशान घाट में गोवंश बंद कर प्रदर्शन  किया
ज्योंती (मैनपुरी)। गोवंश को लेकर किसानों में पैदा हुआ आक्रोश खत्म नहीं हो रहा है। ज्योंती में किसानों ने नगला धमपुर रोड पर स्थित श्मशान घाट में गोवंश को बंद कर प्रदर्शन किया। किसानों को समझाने के लिए अफसरों को काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

गोवंश खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसानों में आक्रोश है। बुधवार सुबह क्षेत्र के किसानों ने नगला धमपुर रोड स्थित श्मशान घाट का ताला तोड़ दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने 70 से 80 गोवंश श्मशाम घाट में बंद कर दिए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन के खिलाफ भी प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना था कि प्रशासन खुले में घूम रहे गोवंश की गोशाला में व्यवस्था कराए। श्मशान घाट में गोवंश बंद करने की जानकारी होने पर पंचायत कर्मचारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों का आक्रोश शांत नहीं हुआ। जानकारी होने पर चेयरमैन प्रतिनिधि अरविंद कुमार दिवाकर के समझाने पर ग्रामीण मान गए। करीब एक घंटे बाद ग्रामीण वहां से हटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशु चिकित्सकों ने की नसबंदी
श्मशान घाट में गोवंश को बंद करने की सूचना पर पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर बृजेश कुमार यादव भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल पशुुओं को इलाज दिया। इसके साथ ही 15 बछड़ों की नसबंदी की।

ईओ ने दी कार्रवाई की चेतावनी
नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी डॉक्टर कल्पना बाजपेयी ने किसानों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से किसान नगर पंचायत क्षेत्र में गोवंश को छोड़ रहे हैं। ऐसे किसानों को चिह्नित करके कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपील की कि किसान अपने गोवंश को खुला न छोड़े।


श्मशान घाट में ही रहेंगे गोवंश
ग्रामीणों द्वारा श्मशान घाट में बंद किए गए गोवंश तीन-चार दिन तक यहीं रहेंगे। नगर पंचायत की ओर से गोवंश के लिए चारे और पानी की व्यवस्था कराई गई है। साथ ही चार कर्मचारियों को उनकी देखरेख के लिए तैनात किया है। ईओ ने कहा कि गोशाला में व्यवस्था होने तक इन पशुओं को तीन-चार दिन तक यहीं रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed