{"_id":"5c3a3536bdec223c5d7e1d68","slug":"11547318582-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन की नहीं मानी, विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन की नहीं मानी, विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। नगर के स्टेशनरोड पर बिना अनुमति के लगाई गई स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का शनिवार सुबह उनकी जयंती पर पालिका चेयरमैन ने अनावरण करा दिया। इस मामले में एसडीएम ने प्रतिमा हटाने को नोटिस दिया था और न हटाने पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी थी।
पांच जनवरी को नगर पालिका चेयरमैन रामबहादुर चक ने स्टेशनरोड पर राजकीय बालिका इंटर कालेज के सामने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मांग पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित कराई थी। तब एसडीएम रामसूरत पांडेय ने बिना अनुमति के प्रतिमा लगाने का विरोध करते हुए काम बंद करा दिया था।
बावजूद पुलिस की मौजूदगी में पालिकाध्यक्ष ने जबरन प्रतिमा स्थापित कराई थी। इस पर एसडीएम ने चेयरमैन को नोटिस भेजा था। नोटिस में तीन दिन में प्रतिमा हटाने के निर्देश दिए थे। गत गुरुवार को नोटिस का समय समाप्त होने के बावजूद प्रतिमा नहीं हटाई तो अधिकारियों ने मुकदमा कराने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
शनिवार सुबह स्वामी विवेकानंद की जयंती पर एबीवीपी पदाधिकारी व नगर के हिंदू संगठन और समाजसेवी संगठनों एकत्रित हो गए। चेयरमैन रामबहादुर चक ने प्रतिमा का अनावरण करते हुए प्रतिमा को फूल मालाएं पहनाईं। इस दौरान नारे लगाए गए और मिठाई बांटी गई।
बिना अनुमति के लगाई गई स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का बिना किसी साज-सज्जा के अनावरण कर दिया गया। प्रशासनिक चेतावनी के चलते न तो प्रतिमा स्थल पर टाइल आदि लगाई गईं और न अन्य कार्य किया। प्रतिमा स्थल को फूलों से भी नहीं सजाया गया। सीधे प्रतिमा से कपड़ा हटाते हुए फूल मालाएं पहनाकर अनावरण कर दिया।