फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   किसानों की समस्याओं को लेकर भड़की भाकियू भानु

किसानों की समस्याओं को लेकर भड़की भाकियू भानु

Wed, 09 Jan 2019 11:13 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं को लेकर भड़की भाकियू भानु
किसानों की समस्याओं को लेकर भड़की भाकियू भानु - फोटो : अमर उजाला
एटा। किसानों की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु के बैनर तले बुधवार को किसानों ने कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर किसानों ने मांगें पूरी नहीं होने पर कड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है। नहरों की सफाई के नाम पर खेल किया जा रहा है। वहीं स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू किया जाए। पशुओं द्वारा किए जा रहे फसलों के नुकसान को लेकर कार्रवाई की जाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसान और प्रधान भाई भाई है। इनका उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जाएगा। किसानों की मांग पर धरना स्थल ज्ञापन लेने पहुंचे एडीएम प्रशासन धर्मेंद्र सिंह और एसपी क्राइम ओपी सिंह से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने फर्जी तरीके से संगठन चलाने की तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज न होने पर रोष व्यक्त किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज होगी। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर संतोष यादव प्रधान, योगेश प्रताप सिंह, कुलदीप पांडेय, पवन कुमार, ओमपाल सिंह यादव, राजू खान, सतेंद्र सिंह, सौरभ यादव, प्रदीप कुमार, राकेश राजपूत, एपी सिंह, सर्वेंद्र यादव समेत तमाम किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग
धरने के दौरान फर्जी संगठन बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह की तहरीर पर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने मिलकर भाकियू भानु के नाम से फर्जी पंजीकरण कराया है, जोकि सरासर गलत है। उन्होंने मामले में पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed