{"_id":"5c2bac45bdec2256b421f577","slug":"11546366021-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड होल्डअप: लुटेरों की अलग-अलग जिलों में मिल रही लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड होल्डअप: लुटेरों की अलग-अलग जिलों में मिल रही लोकेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज-चाड़ी मार्ग पर हुई रोड होल्डअप की वारदात का खुलासा नहीं हो पा रहा है। संदिग्धों केु इशारे पर तलाशे गए ठिकानों पर लुटेरे नहीं मिल रहे हैं। चिह्नित लुटेरों की अलग-अलग जिलों में लोकेशन मिल रही है, लेकिन सटीक ठिकाना नहीं मिल रहा।
विगत 18 दिसंबर को कासगंज-चाड़ी मार्ग पर लुटेरों ने रोड होल्डअप की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस दौरान कैंटर चालक को गोली मारकर घायल कर दिया गया था और मधुमक्खी पालक से 50 हजार रुपये लूट लिए गए थे। वारदात के खुलासे के लिए एसपी अशोक कुमार शुक्ल ने चार टीमें बनाईं थी। टीमों ने कई संदिग्ध हिरासत में लेकर पूछताछ की। संदिग्धों ने लुटेरों की ओर इशारा किया।
इस पर पुलिस ने कई लुटेरे चिह्नित कर लिए और संदिग्धों द्वारा बताए ठिकानों पर दबिश दीं। दिल्ली और गाजियाबाद में लुटेरों की लोकेशन मिली। पुलिस ने दावा किया कि मामले का खुलासा होने वाला है लेकिन बताए ठिकानों पर पुलिस का वार खाली चला गया।
विज्ञापन
अलीगढ़, गाजियाबाद और दिल्ली में लुटेरों की अलग-अलग लोकेशन अभी भी मिल रही है, लेकिन सटीक ठिकाना नहीं मिल पा रहा है। पुलिस सफलता तक पहुंचते पहुंचते लुटेरों से दूर हो रही है। पुलिस के सामने घटना का खुलासा चुनौतीपूर्ण है। पुलिस दावा कर रही है कि शीघ्र ही सफलता मिल जाएगी।
- काफी हद तक सफलता पा चुके थे, लेकिन संदिग्धों द्वारा बताए स्थानों पर की गई कार्रवाई में कुछ हाथ नहीं लग सका। घटना का सही खुलासा जल्द कर दिया जाएगा।
रविंद्र बहादुर, थानाध्यक्ष सहावर।