{"_id":"5c1ba757bdec2256cc1bd83e","slug":"11545316183-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेवात विकास बोर्ड निरस्त कराने को वृंदावन में होगा कृष्ण सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेवात विकास बोर्ड निरस्त कराने को वृंदावन में होगा कृष्ण सम्मेलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। ब्रजभूमि कल्याण परिषद ने राजस्थान सरकार द्वारा 1987 में गठित किए गए मेवात विकास बोर्ड को ब्रज विकास बोर्ड में बदलने की मांग को लेकर उग्र आंदोलन करने की रणनीति बनाई है। इस मुद्दे को लेकर आगामी 19 मार्च को वृंदावन में विशाल कृष्ण सम्मेलन किया जाएगा, जिसमें एक लाख कृष्ण भक्त शामिल होंगे।
परिषद के संस्थापक अध्यक्ष रामकृष्ण गोस्वामी व राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. बिहारी लाल वशिष्ठ ने बताया कि ब्रज चौरासी कोस यात्रा के प्रमुख स्थान कामां (काम्यवन) व डीग (लठावन) को राजस्थान सरकार द्वारा मेवात (मुस्लिम) क्षेत्र की घोषणा मुस्लिम वोट बैंक की संकीर्ण व स्वार्थ की अलगाववादी राजनीति के कारण की गई है।
राष्ट्रीय संयोजक डॉ. पंकज गुप्ता व वृंदावन नगराध्यक्ष अतुल कृष्ण गोस्वामी ने कहा कि यह भगवान श्रीकृष्ण की लीला भूमि का अपमान है। ब्रज को मुस्लिम क्षेत्र बनाने की घोषणा का डटकर विरोध किया जाएगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता आचार्य बल्लभ व केशवचंद्र शर्मा ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के गुरु महंत अवेधनाथ ने 23 अगस्त 1991 को ब्रज रक्षा आंदोलन को सहयोग प्रदान किया था।