{"_id":"5be0753abdec22698302786d","slug":"11541436730-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी पिलाकर युवक से मोबाइल, 28 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी पिलाकर युवक से मोबाइल, 28 हजार रुपये लूटे
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
दढ़ियाल में लूट की घटना में उपयोग में लाई गई बाइक।
एटा। दिवाली के त्योहार पर दिल्ली से मैनपुरी अपने घर लौट रहे युवक को पानी पिलाकर बेहोश कर दिया गया। इसके बाद जहरखुरान गिरोह के सदस्य 28 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल कपड़े आदि सामान लूटकर ले गए। बेहोशी की हालत में युवक को राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
मैनपुरी के जगतपुरा निवासी टिंकू पुत्र रामदास दिल्ली में टैक्सी चलाता है। दिवाली के त्योहार पर वह दिल्ली से घर लौैट रहा था। उसी समय निजी बस में सवार जहरखुरान गिरोह के सदस्य ने उसे पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे वह अचेत हो गया। उसी समय जहरखुरान गिरोह के सदस्य उसके पास रखी 28 हजार रुपये की नकदी, मोबाइल, कपड़े आदि सामान लेकर फरार हो गए। बस स्टैंड समीप बेहोशी की हालत में पड़े युवक को राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक युवक का इलाज कर रहे थे।