{"_id":"5b97c559867a557eac527b65","slug":"11536673113-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपालपुर में रुपये के लेनदेन में साले की गला घोंटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपालपुर में रुपये के लेनदेन में साले की गला घोंटकर हत्या
Updated Tue, 11 Sep 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनाहल। गोपालपुर गांव में बहन के घर आए युवक का बहनोई से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि बहनोई ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद परिजन शव को कमरे में बंद कर वहां से भाग गए। जानकारी मिलने के बाद पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक के पिता ने दामाद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना भोगांव क्षेत्र के गांव नगला दुली निवासी 26 वर्षीय हरिकेश यादव की बहन की ससुराल थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव गोपालपुर में है। सोमवार को वह बहन के घर गया था। परिजनों का आरोप है कि वहां उसका बहनोई अलकेश से लेनदेन को लेकर उसका विवाद हुआ। देर रात हरिकेश के परिजनों को सूचना मिली कि बहनोई ने उसकी हत्या कर दी है। शव घर के एक कमरे में बंद है। जानकारी होने के बाद आनन-फानन में परिजन गांव गोपालपुर पहुंच गए। कमरे में शव देख उनके होश उड़ गए। सूचना देने के कुछ देर बाद ही पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई हत्या की पुष्टि
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हरिकेश यादव की गला घोंटकर हत्या की गई है। रिपोर्ट आने के बाद अब पुलिस के सामने हत्या की सही वजह का पता लगाना और हत्यारोपी की गिरफ्तारी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन
पिता ने दर्ज कराई हत्या की रिपोर्ट
मृतक के पिता ने बलवीर सिंह यादव अपने दामाद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।