फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Sat, 25 Aug 2018 09:30 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
पीतमपुरा एक्सिडेंट
सहावर। ग्राम बढ़ा गांव कोटरा के निकट कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों की मौत हो गई। युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नगला सुम्मेर निवासी महेश पाल (20) पुत्र नत्थू सिंह, अजय पाल (21) पुत्र राजराम दिल्ली में काम करते थे। दोनों रक्षाबंधन मनाने के लिए दो दिन पहले गांव आए थे। शुक्रवार शाम दोनों बाइक पर अपने गांव से सहावर किसी काम से आ रहे थे। तभी गांव बड़ा गांव कोटरा के निकट कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, हादसे के बाद कार चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवकों की शिनाख्त करा परिजनों को सूचना दी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

बहनों का है रोकर बुरा हाल
सहावर। हादसे में मृतक महेश दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी पांच बहनें हैं। अजयपाल भी अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी दो बहनें हैं। रक्षाबंधन पर्व से पहले भाइयों की मौत से बहनें काफी दुखी हैं। उनका रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में साइकिल सवार घायल,

पटियाली। अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। सभी सड़क हादसों के घायलों को जिला अस्पताल को रेफर कर कर दिया गया है।
अलीगंज-पटियाली हाइवे मार्ग पर सड़क किनारे घर के बाहर बैठे गांव कलुआ नगरा निवासी अबधेश व उसका पुत्र अनिल कुमार को तेज गति से आ रहे टेंपो ने टक्कर मार दी जिससे दोनों ही गंभीर घायल हो गए। घायल हुए पिता पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार कर उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लि रेफर कर दिया गया। टेंपो चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। टेंपो को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी।
दूसरी घटना कादरगंज मार्ग पर हुई। अरबेज पुत्र जसवंत निवासी पीतमनगर साइकिल से कादरगंज जा रहा था। तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उसमें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अनियंत्रित होकर मैक्स पलटी दो लोग घायल
एटा। आगरा रोड पर अनियंत्रित होकर एक मैक्स गाड़ी पलट गई। इससे सवार दो लोग घायल हो गए। जबकि अन्य जगह पर हुए हादसे में तीन लोग जख्मी हो गए। जिन्हें राहगीर और परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के आगरा रोड स्थित नगला समल समीप से एक मैक्स कार सवारी लेकर गुजर रही थी। उसी समय अचानक मैक्स अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इससे मैक्स में बैठे अनूप पुत्र किशोरीलाल निवासी गदनपुर और प्रेमपाल पुत्र मोहरसिंह निवासी खेड़ा अवागढ़ उसके नीचे दब गए। जिन्हें राहगीरों ने बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी क्रम में थाना रिजोर समीप रोडवेज ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार रोहित पुत्र भागीरथ और शिवम पुत्र लेखराज निवासी इटारी थाना फरिहा फिरोजाबाद घायल हो गए। जबकि रिजवान पुत्र नजरुद्दीन निवासी हापुड़ बुलंद शहर कार और बाइक की टक्कर में घायल हो गया। जिसे राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed