{"_id":"5b7d775e42c792464b1c4db5","slug":"11534949214-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन की रंजिश में फायरिंग, किसान और मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन की रंजिश में फायरिंग, किसान और मजदूर घायल
Updated Wed, 22 Aug 2018 08:53 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छटीकरा (मथुरा)। जैंत के गांव राल में बुधवार सुबह जमीन की रंजिश में एक किसान और मजदूर को गोली मार दी गई। हमलावरों ने गोलियां किसान पर दागी थीं, लेकिन ट्रैक्टर पर बैठे मजदूर को भी गोली लग गई। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
जैंत चौकी के गंाव राल निवासी बंशी पुत्र बिजेंद्र अपने ट्रैक्टर से खेत से मिट्टी लेने के लिए निकले थे। उनके साथ गांव तोष के शंकर पुत्र पूरन, सुरेश, कालू और बिहारी भी गए। बरसात के चलते पानी भरा होने के कारण मिट्टी की खोदाई नहीं कर पाए लिहाजा सभी वापस लौट रहे थे। यह लोग बिहारवन के पास पहुंचे ही थे कि घात लगाए बैठे हमलावरों ने गोलियां दाग दीं। ट्रैक्टर सवार बंशी के हाथ और शंकर के बाएं पैर में गोली लग गई।
सात-आठ राउंड गोली चलने से गांव राल के ग्रामीण घरों मेें कैद हो गए। परिजन ही बंशी और शंकर को नयति हास्पिटल ले गए। सूचना पर एक घंटे बाद पहुंची जैंत पुलिस ने जानकारी जुटाई। घायल बंशी के भाई नारायण सिंह ने गांव के शिवचरन, भगवान सिंह, संजू, अमर सिंह, गांव महोली निवासी अर्जुन और लक्ष्मण के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। जैंत चौकी प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।