फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जनहित में काम कर रही भाजपा की सरकारें

जनहित में काम कर रही भाजपा की सरकारें

Wed, 18 Jul 2018 11:40 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
जनहित में काम कर रही भाजपा की सरकारें
अजीतगंज(मैनपुरी)। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार जन हित में काम कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग को मिल रहा है।
विज्ञापन


समाज के अंतिम छोर के आदमी को खुशहाली देना ही भाजपा सरकार का लक्ष्य है। यह बातें विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने कहीं। विकासखंड जागीर के चंदरपुर के ज्ञानानंद आश्रम में बुधवार को किसान सम्मेलन हुआ।


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास का लक्ष्य लेकर चल रही है। केंद्र सरकार की पारदर्शी नीतियों के चलते आज विश्व पटल पर देश का नाम रोशन हुआ है।
विज्ञापन



विधायक भोगांव ने कहा भाजपा सरकार ने किसानों के लिए फसलों के लागत मूल्य में बढ़ोतरी की है। किसानों का ऋण माफ किया गया है। जनधन योजना में खाते खुलवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसानों को उनकी फसल का मूल्य खातों में पेमेंट किया गया है। विधायक भोगांव और जिलाध्यक्ष आलोक गुप्त ने एक दर्जन से अधिक किसानों को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया।


भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक गुप्ता, मंजूषा चौहान, आलोक अग्निहोत्री, रमा तिवारी ने भी संबोधित किया। संयोजक छविराम सिंह, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री प्रेमसिंह शाक्य, मंडल अध्यक्ष अशोक चौहान, शिव गयानंद महाराज, महामंत्री रमा तिवारी रहे।



मैनपुरी। भाजपा के विधानसभा क्षेत्र स्तर पर दो किसान सम्मेलन 20 जुलाई को होंगे। मीडिया प्रभारी सौरभ दुबे ने बताया कि 20 जुलाई को विधानसभा क्षेत्र भोगांव और करहल विधानसभा के किसान सम्मेलनों में भी चयनित किए गए किसानों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed