{"_id":"5b2a4f5d4f1c1b634d8b7887","slug":"11529499485-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मासिस्टों ने समस्याओं पर जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मासिस्टों ने समस्याओं पर जताई चिंता
Updated Wed, 20 Jun 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की बैठक सीएमओ कार्यालय पर हुई। बैठक में फार्मासिस्टों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। सीएमओ को सात सूत्री समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन भी दिया गया। सीएमओ को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि फार्मासिस्टों को वेतन समय से नहीं मिल रहा है। माह के प्रथम सप्ताह में ही उन्हें वेतन दिलाया जाए। सभी प्रकार के एरियर का शीघ्र भुगतान किया जाए।
वर्ष 2004 के बाद नियुक्ति फार्मासिस्टों को एनपीएस का लाभ दिलाने के लिए प्रान नंबर उपलब्ध कराए जाएं। दो वर्ष की सेवा पूरी करने वाले फार्मासिस्टों को ग्रेड पे 4200 का लाभ दिया जाए। फार्मासिस्टों के सभी सदस्यों का उपचार के लिए कैश लैस कार्ड बनवाया जाए। सीएमओ से मांग की गई कि उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराया जाए। अन्यथा की स्थिति में वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डा. नेत्रपाल सिंह, जिला मंत्री डा. दिनेश बाबू मिश्रा, राकेश बाबू, ऋषि प्रकाश यादव, जितेंद्र यादव, प्रदीप दीक्षित, दीपक शाक्य, योगेश पांडेय, विनोद शाक्य, मनीष मिश्रा, आदेश यादव, अश्वनी कुमार, शिवदत्त, मुकेश यादव, रामवीर सिंह, शिव प्रकाश, सर्वेश कुमार, रवि कुमार सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।