फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   अलविदा रमजान...

अलविदा रमजान...

Fri, 15 Jun 2018 10:45 PM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
अलविदा रमजान...
अलविदा रमजान... - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कासगंज।
जिलेभर में अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। परंपरागत तरीके से 205 स्थानों पर नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान कड़े सुरक्षा के प्रबंध किए गए। नमाज के बाद हर खास-ओ-आम के लिए दुआ मांगी। नमाज से पहले खुतबा पढ़ा गया।

जामा मस्जिद में मौलाना मुफ्ती मुदस्सिर, मस्जिद मुहम्म्दी चौक मनिहारान में मौलाना अस्रारूल्लाह, मस्जिद छप्पर वाली में मुफ्ती मुहम्मद खूबैब, मस्जिद रंगरेजान में हाफिज इकराम, मस्जिद फारूक आजम में हाफिज अकरम, मस्जिद गैरु शाह में मोहम्मद फैसल, मस्जिद कब्रिस्तान में हाफिज औरंगजेब, मस्जिद बिलाल में हाफिज मुहम्मद हाशिम, अशोक नगर में हाफिज मुकीम ने नमाज पढ़ाई। सभी मस्जिदों में अलग-अलग समय पर जुमा अलविदा की नमाज हुई। जुमे की नमाज को लेकर लोगों में ईद की खुशियां नजर आने लगी। नमाज होने के बाद लोग ईद की तैयारियों में जुट गए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी आरपी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने अलविदा जुमा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। डीएम, एसपी का काफिला जामा मस्जिद इलाके सहित अन्य इलाकों में भ्रमणशील करता रहा। दोनों ही अधिकारियों ने लोगों से ईद का पर्व शांति से मनाने की अपील की। वहीं गंजडुंडवारा क्षेत्र में एडीएम राकेश कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी भ्रमण करते नजर आए। कासगंज, सहावर और पटियाली तहसील में सभी एसडीएम, तहसीलदार, सीओ एवं थाना प्रभारी जगह जगह तैनात नजर आए। अधिकारियों ने ईद की मुबारकबाद देते हुए शांति और सौहार्द के साथ ईद मनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को ईद-उल-फितर की नमाज अदा की जाएगी। घर-घर में परंपरागत पकवान बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बस्तियों में ईद का रंग नजर आने लगा। ईद को लेकर बच्चों में काफी उत्साह दिख रहा है। जगह जगह झूले भी लगे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed